होम / Aaj Ka Rashifal 04 Mar 2024 : आज का दिन आपके लिए बिजनेस में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा

Aaj Ka Rashifal 04 Mar 2024 : आज का दिन आपके लिए बिजनेस में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा

• LAST UPDATED : March 4, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Rashifal 04 Mar 2024 , नई दिल्ली :

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। शारीरिक समस्याओं को आप अनदेखा ना करें और आप अपने आवश्यक कामों में लापरवाही करने से बचें। आपको खान-पान में सात्विकता बनाए रखनी होगी और सेहत से जुड़ी समस्याओं को यदि आपने नजर अंदाज किया, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी व्यावसायिक योजनाएं गति पकड़ेगी और आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी और आपके आसपास में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें ना पड़े।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और अपनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। विभिन्न कार्यों में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आप अपने बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं। धन के लेनदेन से सावधानी बरतें। आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। अपरिचित लोगों से आपको दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपने निजी मामलों में शिष्टता से आगे बढ़ें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सि दर्द बन सकता है। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमे उन्हे जीत अवश्य मिलेगी।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम करने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे और आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी कला से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप घबराएंगे नहीं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको पुराने कामों को लेकर समस्या हो सकती हैं और लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखें।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। संम्पति संबंधित मामले आपके पक्ष में रहेंगे। किसी भूमि, वाहन, मकान आदि के खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। कामकाज को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यवसाय में आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। संस्कारों और परंपराओं पर आपकी पूरी नजर रहेगी। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको जीवनसाथी की ओर से किसी उपहार की प्राप्ति हो सकती हैं। किसी परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आप घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने परिजनों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। घर-परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष की और से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विरोध से आपके मन की बात करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशास्थ होंगे।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने वाला है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़नी है और आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आपको किसी भी विदेश में रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको कुछ ठगी सफेद पोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। रक्त संबधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी से तर्क वितर्क में ना पड़े।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। श्रेष्ठकार्य को आप गति देंगे। कुछ नए कामों में आपकी खूब रुचि रहेगी और करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। वरिष्ठजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बिजनेस में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन हो सकता है, जिसके कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और उन्हें समय रहते पूरा करेंगे। नौकरी में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके महत्वपूर्ण प्रयास रंग लाएंगे।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा और आप भगवान के कार्यों में ध्यान लगाएंगे। आप विश्वास से भरपूर रहेंगे और किसी आवश्यक काम को लेकर आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा है, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। साझेदारी में काम आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने आवश्यक कामों को सूची बनाकर चलना अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें : PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana : सौर ऊर्जा पैनल लगाने पर हर माह मिलेगी 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली

यह भी पढ़ें : Digital India Mission : प्रदेश ने किया प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन को साकार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox