Barara Dussehra Festival : बराड़ा में इस बार 210 नहीं, 125 फुट रावण का पुतला जलेगा

इंडिया न्यूज, Haryana News (Barara Dussehra Festival) : अम्बाला के कस्बा बराड़ा (Barara) में विश्व का सबसे ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाता है। आपको जानकारी दे दें कि पिछले कई वर्षों से बराड़ा में विश्व का सबसे बड़ा रावण बनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार रावण के पुतले का साइज कम किया गया है।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बराड़ा रामलीला क्लब के संस्थापक तेजिंदर राणा (Tejinder Rana founder of Barara Ramlila Club) ने कहा कि बराड़ा का नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां विश्व का सबसे बड़ा रावण जलाया जाता है।

बराड़ा का रावण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

बराड़ा के रावण का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। पांच बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है और इंडिया में भी कई रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज है। संस्थापक तेजिंदर राणाा ने बताया कि बराड़ा में 210 फीट के रावण का निर्माण किया जाता था, लेकिन अब मैदान की कमी होने के चलते रावण के पुतले का साइज छोटा कर दिया गया है। यानि इस बार साढ़े तीन टन वचनी ओर 125 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

7 बजे होगा पुतले का दहन

आपको जानकारी दे दें कि 5 अक्टूबर को शाम 7 बजे इस पुतले का दहन रजत मलिक द्वारा रिमोट का बटन दबाकर किया जाएगा। विक्रम राणा ने बताया कि दशहरे को लेकर 2 दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है, लेकिन बरसात के पानी के कारण कई दिक्कतें आ रही हैं।

वर्षों से किया जा रहा दशहरा कार्यक्रम का आयोजन

दशहरे का यह आयोजन पिछले 34 साल से किया जा रहा है। इस दौरान कई फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाता है। इस पुतले को बनाने में लाखों रुपए का खर्चा आता है जिसमें कई समाजसेवी संस्थाओं को भी विशेष सहयोग रहता है। यहां 20 फुट से शुरू होकर अभी तक 220 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जा चुका है।

तेजिंदर राणा व आम जनता की सरकार से गुहार

तेजिंदर राणा व आम जनता ने सरकार से गुहार लगाई है कि इस परम्परा को जारी रखने के लिए मैदान का प्रबंध किया जाए। राणा का कहना है कि अगर सरकार जगह उपलब्ध कराती है तो फिर रावण के पुतले का साइज 210 फीट से भी ज्यादा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : India Covid 19 : देश में आज कोरोना केसों में भारी गिरावट, मामले 2000 से भी कम

ये भी पढ़ें : Haryana Corona Today : जानिए प्रदेश में आज आए इतने केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

7 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

8 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

9 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

10 hours ago