Chaitra Navratri 2023 : जाने साल 2023 में चैत्र नवरात्रि कब से है आरंभ, यहां देखें पूरी लिस्ट

इंडिया न्यूज,(Chaitra Navratri 2023 Date): हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। एक वर्ष में चार नवरात्रि मनाई जाती हैं, दो गुप्त और दो दर्शनीय। चैत्र और आश्विन मास में आने वाली नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जबकि आषाढ़ और माघ की गुप्त नवरात्रि में मां अम्बे की 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है।

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दिन गुड़ी पड़वा और चेती चांद का त्योहार मनाया जाता है। नवरात्रि में देवी के भक्त घटस्थापना करते हैं, नौ दिनों तक उपवास रखकर शक्ति साधना की जाती है। आइए जानते हैं साल 2023 में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।

चैत्र नवरात्रि 2023 कब से?

पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है। चैत्र नवरात्रि के के पहले दिन घरों शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित करते हैं। नौ दिन तक नौ देवी की विधि विधान से आराधना की जाती है। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। नवमी तिथि 30 मार्च 2023 को है। 31 मार्च 2023 को दशमी के दिन व्रत का पारण किया जाएगा।

चैत्र नवरात्रि 2023 मुहूर्त

चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 52 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर इसका समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी।

घटस्थापना मुहूर्त : सुबह 06:29 – सुबह 07:39 (22 मार्च 2023)

अवधि : 01 घण्टा 10 मिनट्स

चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि

  1. चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन (22 मार्च 2023) : प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
  2. चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन (23 मार्च 2023) : द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  3. चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन (24 मार्च 2023) : तृतीया तिथि, मां चंद्रघण्टा पूजा
  4. चैत्र नवरात्रि चौथा दिन (25 मार्च 2023) : चतुर्थी तिथि, मां कुष्माण्डा पूजा
  5. चैत्र नवरात्रि पांचवां दिन (26 मार्च 2023) : पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा
  6. चैत्र नवरात्रि छठा दिन (27 मार्च 2023) : षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा
  7. चैत्र नवरात्रि सातवां दिन (28 मार्च 2023) : सप्तमी तिथि, मां कालरात्री पूजा
  8. चैत्र नवरात्रि आठवां दिन (29 मार्च 2023) : अष्टमी तिथि, मां महागौरी पूजा, महाष्टमी
  9. चैत्र नवरात्रि नवां दिन (30 मार्च 2023) : नवमी तिथि, मां सिद्धीदात्री पूजा, राम नवमी

यह भी पढ़ें : Shehzada OTT Rights : जानिए फिल्म ‘शहजादा’ के कितने में बिके डिजिटल राइट्स

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Adampur Assembly : चुनावी दंगल में नौकरशाह से चित हुआ है बिश्नोई परिवार

दादा भजनलाल के बाद अब पोता भव्य बिश्नोई दूसरी बार आईएएस अफसर से हारा 2019…

2 hours ago

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना…

3 hours ago

Uchana Assembly : बीरेंद्र परिवार को पांच साल तक रहेगी “मात्र 32 मतों से हार” की टीस

पांच साल तक बीरेंद्र सिंह परिवार को चुभेगा 32 वोटों से हार का दर्द पहली…

3 hours ago

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

3 hours ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

3 hours ago