Chaitra Navratri: अगर आप इस नवरात्रि राशि के अनुसार मां दुर्गा को करोगे ये चीजें अर्पित तो मिलेंगे मनो वाँछित फल

Chaitra Navratri: अगर आप इस नवरात्रि राशि के अनुसार मां दुर्गा को करोगे ये चीजें अर्पित तो मिलेंगे मनो वाँछित फल

Chaitra Navratri: 1 अप्रैल को चैत्र अमावस्या पड़ रही है। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। इस दौरान मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कई भक्त व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को विभिन्न चीजें अर्पित करने से वह जल्द प्रसन्न होती हैं और जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार जरूर अर्पित करें ये चीजें। ऐसा करने से रोगों, कष्टों से मुक्ति के साथ घर-परिवार में खुशहाली रहेगी।

मेष राशि Chaitra Navratri

इस राशि के जातकों को मां दुर्गा को गुड़हल का फूल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा लाल रंग के वस्त्र और अपनी इच्छा के अनुरूप सोने के आभूषण भी चढ़ा सकते हैं।

वृष राशि Chaitra Navratri

इस राशि के जातक नवरात्रि के दौरान सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। इसके साथ ही सुगंधित फूल जैसे गुलाब, हरसिंगार, गेंदा आदि अर्पित करें।

मिथुन राशि Chaitra Navratri

इस राशि के जातक देवी मां को लाल रंग की चुनरी और हरे रंग की साड़ी चढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कर्क राशि Chaitra Navratri

इस राशि के जातक देवी दुर्गा को लाल और पीले रंग फूल चढ़ाएं इसके अलावा चांदी के आभूषण चढ़ाना शुभ होगा। इसके साथ ही मां की कृपा पाने के लिए चंद्र बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि Chaitra Navratri

इस राशि के जातक मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ा सकते हैं। वहीं सोने के आभूषण चढ़ाना शुभ होगा।

कन्या राशि Chaitra Navratri

इस राशि के जातक लाल रंग की चुनरी और हरे रंग की साड़ी चढ़ाने के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

तुला राशि Chaitra Navratri

इस राशि के जातको को लाल रंग की चुनरी मां को चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि Chaitra Navratri

इस राशि के जातकों को देवी मां को गुड़हल के फूल चढ़ाना चाहिए और गुड़ का भोग लगाना शुभ माना जाता है। वहीं आभूषणों में सोने की चीजें चढ़ाएं।

धनु राशि Chaitra Navratri

धनु राशि के जातकों को देवी मां को पीले रंग का फूल और तेल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि Chaitra Navratri

मकर राशि के जातकों को मां दुर्गा को नारियल की बर्फी चढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही नीले रंग के फूल चढ़ाना शुभ होगा। नौ दिनों तक रामचरितमानस का पाठ करें और देवी मां को चांदी के आभूषण चढ़ाएं।

कुंभ राशि Chaitra Navratri

इस राशि के जातकों को देवी मां को नीले रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। इससे जातक को हर रोग और कष्ट से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि Chaitra Navratri

इस राशि के जातकों को मां दुर्गा को पीले रंग के फूल यानी कनेर, गेंदा, गुलहड़ आदि चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही ब्रह्म मुहूर्त में दुर्गा सप्तशती और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

Chaitra Navratri

Read Also : Remedies to Remove Skin Allergy स्किन एलर्जी को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Connect With Us : Twitter Facebook

Mamta Rani

Share
Published by
Mamta Rani

Recent Posts

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई…’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल का संदेश

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई...’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल…

4 mins ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?

Nayab Singh Saini: 'कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है', चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा…

15 mins ago

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

42 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

2 hours ago