होम / CM Nayab Saini ने किया ‘अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2025″ का शुभारंभ’, सरस्वती को धरातल पर लाने का लिया संकल्प

CM Nayab Saini ने किया ‘अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2025″ का शुभारंभ’, सरस्वती को धरातल पर लाने का लिया संकल्प

BY: • LAST UPDATED : January 29, 2025

संबंधित खबरें

  • केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा
  • कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, कृष्ण बेदी, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज यमुनानगर के आदिबद्री स्थित सरस्वती उद्गम स्थल पर पहुंचकर पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 कुंडीय हवन यज्ञ में शामिल होकर हरियाणावासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और सरस्वती सरोवर में पूजा अर्चना की। उसके उपरांत उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर अपनी प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

CM Nayab Saini : सरस्वती नदी पर कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और कैथल में 18 पुलों का निर्माण किया

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा की सरस्वती को धरातल पर लाने के लिए हरियाणा सरकार सभी तरह के कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक सरस्वती नदी पर कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और कैथल में 18 पुलों का निर्माण किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल सरकार से मिलकर हरियाणा हिमाचल सीमा पर एक डेम बनाया जा रहा है, ताकि सरस्वती का जल उसमें स्टोर करके पूरा साल सरस्वती नदी में पानी बहता रहे।

सरस्वती नदी प्राचीन भारतीय सभ्यता की जननी

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती नदी प्राचीन भारतीय सभ्यता की जननी है, इसके बारे में सभी शंकाओं का समाधान हो चुका है। ऋग्वेद में इसका जिक्र आता है। वैदिक संस्कृति भी इसी नदी के किनारे पनपी थी। इसी कारण हमें विश्व गुरु भी माना जाता है। उन्होंने कहा कि 1600 किलोमीटर का इलाका सरस्वती नदी का है, जो हरियाणा, राजस्थान और गुजरात तक जाता है। बाद में यह नदी अरब सागर में मिल जाती थी।

यह उत्सव हमारी विरासत हमारी पहचान

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज यह भी सौभाग्य का विषय है की गंगा यमुना और सरस्वती के संगम स्थल प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। यह उत्सव हमारी विरासत हमारी पहचान है। जहां राज्यों का और श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो सरस्वती, नर्मदा और साबरमती के जल से इन्हें जोड़ने का प्रयास भी किया था।

उन्हें देश की संस्कृति और संस्कारों का ज्ञान नहीं

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा कि हम जहां नदियों की पूजा करते हैं वही देश में ऐसे लोग भी हैं जो नदियों में जहर मिलाकर भेजने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की अपनी सोच हो सकती है। उन्हें देश की संस्कृति और संस्कारों का ज्ञान नहीं है। देश में ऐसे लोग भी हैं जो कहते थे कि श्री राम का यहां जन्म ही नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां वासुदेव कुटुंब वाली बात है जहां हमारे सब अपने लोग रहते हैं, उन्हें हम जहर कैसे दे सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने अपने यहां व्यवस्था ठीक नहीं कि जिस कारण ऐसी स्थितियां पैदा हुई है। इस अवसर पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, हरियाणा के समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Free Drone Pilot Training : युवाओं और किसानों मिलेगी ड्रोन ट्रेनिंग, मुफ्त ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए जानें कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन

Charkhi Dadri में स्कूल स्टाफ ने 13 बच्चों को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, स्टाफ की इस हरकत पर गुस्साए अभिभावकों ने उठाया बड़ा कदम

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT