होम / Dhanteras 2023 : धनतेरस आज, जानिए ये रहेगा शुभ मुहुर्त

Dhanteras 2023 : धनतेरस आज, जानिए ये रहेगा शुभ मुहुर्त

BY: • LAST UPDATED : November 10, 2023

संबंधित खबरें

India News (इंडिया न्यूज), Dhanteras 2023 : आज धनतेरस है और इस पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। इस बार इस दिन शुक्र प्रदोष व धनतेरस का शुभ संयोग भी है। वहीं शुभकर्तरी, वरिष्ठ, सरल, सुमुख, प्रीति व अमृत योग भी बन रहा है। इस पर्व के दिन खरीदारी का महत्व और बढ़ जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन सोना-चांदी, स्टील, फूल और पीतल के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना गया है। धनतेरस पर यमुना नदी में स्नान का भी विशेष महत्व है।

Dhanteras 2023

धनतेरस आज, जानिए ये रहेगा शुभ मुहुर्त

एक पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जा रही है और शुभ समय की बात करें तो यह सुबह 11:47 बजे से शुरू होकर 11 नवंबर दोपहर 1:13 बजे तक रहेगा। धनतेरस का पर्व प्रदोष काल में मनाया जाता है, इसलिए यह पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन 12.49 से दोपहर 2.30 बजे तक स्थिर लग्न

शुक्रवार यानि आज धनतेरस के दिन 12.49 से दोपहर 2.30 बजे तक स्थिर लग्न है। दूसरा शाम 5.48 से देर रात तक है। वहीं दोपहर 12.06 से शाम 5.27 बजे तक अभिजीत मुहूर्त व शुभ की चौघड़िया है। शाम को 4.08 से 5.24 बजे तक शुभ की चौघड़िया है। रात 8:48 से 10:27 बजे तक लाभ की चौघड़िया है। यह भी बता दें कि धनतेरस पर दोपहर 12.56 से 2.06 बजे तक और शाम को 4.16 से 5.26 बजे तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त रहेगा।

यह भी पढ़ें : Hathni kund Bairaj : हथिनी कुंड क्षेत्र बनेगा पर्यटन का नया केंद्र : मनोहर लाल

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT