Gangaur Puja 2023: आइए जानते है इस साल गणगौर पूजा की डेट, मुहूर्त और महत्व

इंडिया न्यूज,(Gangaur Puja 2023 Date): विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को गणगौर पूजा करती हैं। यह दिन शंकर-पार्वती को समर्पित है। इसे गौरी तृतीया के नाम से भी जाना जाता है। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मनाया जाने वाला गणगौरी का पर्व महिलाओं के लिए निरंतर सौभाग्य का पर्व है। दूसरी ओर, विवाह योग्य लड़कियां शिव के समान भावी पति पाने के लिए गणगौर की पूजा करती हैं। आइए जानते हैं इस साल गणगौर पूजा की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

गणगौर पूजा 2023

इस साल गणगौर का पर्व 24 मार्च 2023 को है। पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 23 मार्च 2023 को शाम 06 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 24 मार्च 2023 को शाम 04 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी। वैसे तो गणगौर राजस्थान का मुख्य पर्व है लेकिन उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा और गुजरात में भी ये त्योहार मनाया जाता है।

गणगौर पूजा का महत्व

गणगौर दो शब्दों से मिलकर बना है ‘गण’ और ‘गौर’। गण का तात्पर्य है शिव और गौर का अर्थ है पार्वती। धर्मग्रंथों के अनुसार इस दिन पार्वती जी सोलह शृंगार करके सौभाग्यवती महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देने के लिए निकली थीं, इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव के साथ पार्वती जी की पूजा कर उनसे अपने सुहाग की रक्षा की कामना करती है।

कैसे होती है गणगौर पूजा

गणगौर की पूजा को लेकर लोगों में अपनी-अपनी मान्यताएं है। राजस्थान में ये पर्व होली के दिन से शुरू होकर 16 दिन तक चलता है। इन दिनों में रोजाना शिव-पार्वती की मिट्‌टी से बनी मूर्ती की पूजा की जाते हैं, गीत गाए जाते हैं। और फिर चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन यानी गणगौर पूजा वाले दिन महिलाएं व्रत-पूजा कर कथा सुनती, मैदा, बेसन या आटे में हल्दी मिलाकर गहने बनाए जाते हैं और माता को चढ़ाते हैं। फिर महिलाएं झालरे देती हैं। नदी या सरोवर के पास मूर्ति को पानी पिलाया जाता है और फिर अगले दिन इनका विसर्जन होता है। जहां पूजा की जाती है उस जगह को गणगौर का पीहर और जहां विसर्जन होता है वो जगह ससुराल माना जाता है। गणगौर वाले दिन विवाहित महिलाओं को सुहाग की सामग्री जरुर बांटनी चाहिए। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें : Alanna Panday And Ivor Mccray Wedding : अलाना पांडे और आइवर मैक्रे हुए एक-दूजे के, सामने आई शादी की तस्वीरे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Mohan Lal Badoli: सीएम के चेहरे और शपथ को लेकर बोले बीजेपी अध्यक्ष, बताया कब होगी बैठक

भाजपा अपने अगले कदम को बहुत सोच-समझकर उठाने की योजना बना रही है। पार्टी के…

8 mins ago

Anil Vij on Haryana Result : मैं लोगों की नब्ज…, मेरे आंकलन हमेशा ठीक रहते हैं : अनिल विज

बोले- मैंने कहा था कि तीसरी बार हरियाणा में बिना किसी सहयोग के भाजपा की…

21 mins ago

Robert Vadra: “हरियाणा के किसान और पहलवान हैरान हैं…”, ऐसा क्यों बोल गए रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक लाभ के लिए उनके…

25 mins ago

Amit Malviya: “कांग्रेस है नई मुस्लिम लीग…”, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पार्टी की कड़ी आलोचना की, साथ ही उन्होंने पार्टी…

55 mins ago

Haryana Politics: हरियाणा में मजबूत हुई भाजपा, निर्दलीय विधायकों ने ज्वाइन की पार्टी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप…

1 hour ago