इंडिया न्यूज़,(Happy Good Friday 2023 Wishes Messages): गुड फ्राइडे का पर्व ईसाई धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है. इस दिन लोग चर्च जाते हैं और प्रार्थना करते हैं। गुड फ्राइडे ईस्टर से पहले का शुक्रवार है। इस साल गुड फ्राइडे 07 अप्रैल 2023 को है। गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे और होली फ्राइडे जैसे नामों से भी जाना जाता है।
ईसाई धर्म के धार्मिक ग्रंथ बाइबल के अनुसार, मानव जाति के कल्याण के लिए प्रभु यीशु ने प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश दिया। उन्हें यहूदी शासकों द्वारा कठोर शारीरिक और मानसिक यातनाएं भी दी गई और यीशु सूली पर चढ़ा दिया गया। मान्यता है कि जिस दिन प्रभु यीशू को सूली पर चढ़ावा गया उस दिन शुक्रवार था। इसलिए इस दिन को गुड फ्राइडे कहा गया। लोग गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हैं।
गुड फ्राइडे के दिन लोग प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हैं, चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं, उनके द्वारा दिए शांति और प्रेम के मार्ग पर चलने का वचन लेते हैं और एक-दूसरे को गुड फ्राइडे की बधाई देते हैं। गुड फ्राइडे के मौके पर आप भी अपने परिवारवालों, प्रियजनों और दोस्तों को इन बधाई संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते है।
जीवन में ज्यादा रिश्ते हो या न हो,
लेकिन जो भी रिश्ते हैं उनमें
प्यार और एक दूसरे का साथ होना बहुत जरूरी है,
प्रभु यीशु मसीह की असीम कृपा आप पर बनी रहे
हैप्पी गुड फ्राईडे 2023
जरा सा मुस्कुरा देना गुड फ्राइडे का दिन है,
शिकवे दिल से भुला देना, गुड फ्राइडे का दिन है,
नेकी से नेकी की दुआ करना खुदा से हर वक्त,
दुआ देना, दुआ लेना, गुड फ्राइडे का दिन है!
मुस्कुराएं, जश्न मनाएं आज गुड फ्राइडे का दिन है
शिकवे सभी दिल से भुलाएं, आज गुड फ्राइडे का दिन है।।
हैप्पी गुड फ्राइडे 2023
जिस दिन हमारा मन परमात्मा को याद करने लगेगा
उनमें दिलचस्पी लेना शुरू कर देगा
उस दिन से हमारी परेशानियां
हम में दिलचस्पी लेना बंद कर देंगी।।
हैप्पी गुड फ्राइडे 2023
कैसे कह दूं कि मेरी हर दुआ बेअसर हो गई,
मैं जब भी रोया मेरे प्रभु यीशू को खबर हो गई…
गुड फ्राइडे 2023
यह भी पढ़ें : Pankhuri Awasthy Rode Pregnant: पंखुड़ी अवस्थी रोडे बनने वाली हैं मां, वीडियो शेयर कर खास अंदाज में दी गुड न्यूज
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…