होम / Happy Ram Navami 2023 Wishes: राम नवमी के अवसर पर अपने परिवारवालों, दोस्तों को भेजकर त्योहार की शुभकामनाएं दे

Happy Ram Navami 2023 Wishes: राम नवमी के अवसर पर अपने परिवारवालों, दोस्तों को भेजकर त्योहार की शुभकामनाएं दे

• LAST UPDATED : March 29, 2023

इंडिया न्यूज़,(Happy Ram Navami 2023 Wishes Messages): रामनवमी हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन यानी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान रामचंद्र का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष रामनवमी 30 मार्च 2023 गुरुवार को है। पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्री राम के रूप में अपना सातवां अवतार लिया था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर मंदिरों को सजाया जाता है, भक्त भगवान राम और माता सीता की विधि-विधान, भजन, कीर्तन से पूजा करते हैं। रामनवमी के शुभ अवसर पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को संदेश, वॉलपेपर भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इन खास विशेज के जरिए अपनों को रामनवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

राम जिनका नाम है
अयोध्या जिनका धाम है
ऐसे रघुनंदन को, हमारा प्रणाम है
राम नवमी 2023 की शुभकामनाएं

क्रोध को जिसने जीता, जिनकी भार्या हैं सीता
जो भरत, शत्रुघ्‍न, लक्ष्मण के भ्राता हैं
जिनके चरणों में हैं हनुमान लला, वो पुरुषोतम राम हैं
ऐसे मर्यादा पुरुषोतम राम को कोटि-कोटि प्रणाम है
राम नवमी 2023 की शुभकामनाएं

नवमी तिथि मधुमास पुनिता
शुक्ला पक्ष अभिजीत नव प्रीता
मध्य दिवस अति शीत ना गामा
पवन काल लोक विश्रामा
राम नवमी की बधाई

गुणवान तुम बलवान तुम, भक्तों को देते हो वरदान तुम
भगवान तुम हनुमान तुम, मुश्किल को कर देते आसान तुम
राम नवमी 2023 की शुभकामनाएं

राम तो सुनते उन भक्तों की
जिनके कर्मों में धर्म हैं
जो सदमार्ग पर चलता है
राम तो बस उसी में मिलता हैं
राम नवमी 2023 की शुभकामनाएं

श्री रामचन्द्र कृपालु भज
मन हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम
राम नवमी की हार्दिक बधाई

राम नाम का महत्व न जाने
वो अज्ञानी अभागा हैं
जिसके दिल में राम बसा
वो सुखद जीवन पाता हैं
राम नवमी 2023 की शुभकामनाएं

राम आपके जीवन में प्रकाश लायें
राम आपके जीवन को सुंदर बनायें
मिटाएं अज्ञान का अंधकार
आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश आये
राम नवमी 2023 की शुभकामनाएं

निकली है सज धज के राम जी की सवारी,
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी

यह भी पढ़ें : Ruchismita Guru commits suicide: उड़िया एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने कर ली आत्महत्या, रिश्तेदार के घर मिला शव

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox