होम / Hindi Diwas 2022: 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानिए हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस में अंतर

Hindi Diwas 2022: 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानिए हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस में अंतर

• LAST UPDATED : September 14, 2022

इंडिया न्यूज, Hindi Diwas 2022: पूरे देश में 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। ये दिन हिंदी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 14 सितम्बर को ही साल 1949 को विधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया। 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है जो 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।

साल में दो बार मनाया जाता है हिंदी दिवस

जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। यह पहली बार 2006 में पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया था। इस तरह से भारत में साल में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी दुनिया में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

कब और कैसे हुई हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत

संविधान के अनुच्छेद 343 में इसका उल्लेख है। इसके अनुसार भारत की राजभाषा ‘हिन्दी’ और लिपि देवनागरी है। साल 1953 से हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा अनाउंस किया। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की सिफारिश के बाद से 14 सितंबर 1953 से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।

यह भी पढ़ें : Pakistani Boat In India : पाकिस्तानी बोट से मिली करोड़ों की हेरोइन, पंजाब में पहुंचाई जानी थी

जानिये विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में अंतर

विश्व हिंदी दिवस दुनिया भर में 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी को फैलाना है। इसके कुछ महीने बाद ही राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। जिस दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की ऑफिसियल भाषा अनाउंस किया। राष्ट्रीय हिंदी दिवस उस दिन मनाया जाता है।

विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक

हिंदी विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदी का दबदबा है। हिन्दी भाषा को पूरे विश्व भर में सम्मान के नजरों से देखा जाता है। आज के जमाने में भी हिंदी को विश्व की सबसे बड़ी कंपनियां जैसे गूगल, फेसबुक भी हिंदी को बढ़ावा दे रही हैं।

यह भी पढ़ें : Coronavirus in India Live Updates : देशभर में 5675 मरीजों ने कोरोना को दी मात

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox