देश

Devsar Dham Bhiwani : करीब 800 साल पुराना है भिवानी के देवसर धाम का इतिहास

  • करीब 800 वर्ष पुराना देवी दुर्गा का मंदिर, हिंदु समुदाय के पवित्र मंदिरों में से एक

  • मंदिर एरिया छोटा काशी भी कहलाता है

India News (इंडिया न्यूज), Devsar Dham Bhiwani, हरियाणा : सनातन धर्म में देवी का वास मुख्य रूप से पहाड़ों पर ही माना गया है, तभी तो इन्हें पहाड़ों वाली माता के नाम से भी पुकारा जाता है। ऐसे में आज हम आपको भिवानी में लुहारू रोड पर एक पहाड़ी पर बने 800 वर्ष पुराने देवी मां के एक मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जिनके संबंध में यह मान्यता है कि देवी मां आज भी यहां निवास करती हैं। जी हां, देवसर धाम एक हिन्दू धर्म के समुदाय के लिए पवित्र मंदिरों में से एक है। देवसर धाम पूर्णतयः दुर्गा माता को समर्पित एक धाम है। इस धाम में मुख्य देवी को ‘रानी सती दादी’ के रूप में पूजा जाता है। रानी सती दादी को मुख्य रूप से राजस्थान और हरियाणा में पूजा जाता है।

देश के अन्य राज्यों के अलावा विदेशों से भी यहां आते हैं श्रद्धालु

देवसर धाम में माता के दर्शनों हेतु उत्तर भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री आते हैं। देवसर धाम में नवरात्रि के त्योहार तो काफी ज्यादा भीड़ हाेती है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में आते हैं। खासकर नवविवाहित जोड़े और नवजात शिशु देवसर धाम में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। साल में दो बार अश्विन व चैन नवरात्रि के दौरान मेले का आयोजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस मंदिर में माता के दर्शन करते हैं, उनके सभी कार्य पूर्ण होते हैं।

देवसर धाम का इतिहास

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि करीब 800 वर्ष पहले पहाड़ी के पास से एक बंजारा भोम सिंह अपनी गायें लेकर जा रहा था कि रात्रि विश्राम के लिए वह तालाब किनारे रूक गया। रात को सपने में उसे देवी मां ने दर्शन दिए और कहा कि पहाड़ी पर एक प्रतिमा है, जिसे इसी पहाड़ी पर स्थापित करवाया जाए। बंजारे ने मां की बात को मानते हुए यहां पर दुर्गा मंदिर की नींव रखी तभी से यहां माता के इस स्वरूप के दर्शनों के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

भिवानी रेलवे जंक्शन से इतनी है दूरी

जानकारी दे दें कि भिवानी जंक्शन रेलवे स्टेशन से देवसर धाम लगभगर 8.2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर के खुलने का समय: सुबह 05 बजे हैं जबिक रात्रि को 10 बजे मंदिर के कपाट बंद होते हैं। वहीं अगर निकटतम भिवानी हवाई अड्डा से देवसर धाम की लगभग 14.8 किलोमीटर की दूरी है।

यह भी पढ़ें : Akshay Vat Tree kurukshetra : महाभारत युद्ध का आज भी साक्षी है ज्योतिसर का अक्षय वट वृक्ष

यह भी पढ़ें : Bhadrakali Shaktipeeth Temple : जानें क्या है कुरुक्षेत्र के श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर का इतिहास

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : उम्र छोटी और कारनामे बड़े…, जानिए इतने वर्ल्ड रिकार्ड कर लिए अपने नाम

किक बॉक्सिंग में 3 मिनट में 1105 पंचिंग मार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड India News…

20 mins ago

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भावुक और परेशान…

37 mins ago

Baba Siddique Murder Case : हरियाणा के एक और आरोपी का नाम जुड़ा, … यह लगा बड़ा आरोप, अरेस्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड ने पूरे…

41 mins ago

Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda: नए आयुक्त हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने…

57 mins ago