होम / Holika Dahan 2023 : जानिए होलिका दहन के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा-विधि

Holika Dahan 2023 : जानिए होलिका दहन के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा-विधि

• LAST UPDATED : February 25, 2023

इंडिया न्यूज,(Holika Dahan 2023 Confirm Date): होली का त्योहार आने में करीब एक माह का समय बचा है। रंगों के इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। लोग अभी से इसकी तैयारियों में लग जाते हैं, इस बार होली किस तारीख को है, कई लोगों के मन में दुविधा है, इस लेख में होली की निश्चित तिथि से लेकर इसके महत्व, होलिका दहन के शुभ मुहूर्त की जानकारी मिलेगी।

क्या है होली 2023 की तारीख

फाल्गुन मास 6 फरवरी से शुरू हो गया है, इस माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। इससे 8 दिन पहले होलिका दहन होता है। होली का पर्व दो दिनों का होता है, जिसमें पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा यानी 8 मार्च को होली खेली जाएगी।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचाग के अनुसार 7 मार्च, मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च 2023 को शाम 6 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। जबकि होलिका दहन के दिन भद्रा सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

होलिका दहन विधि और महत्व

होलिका दहन के लिए लकड़ी और उसके पास उपलों को रखकर शुभ मुहुर्त में जलाया जाता है, इसमें गेंहूं की बालियां और उपले डाले जाते हैं। मान्याता है कि ऐसा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में खुशियां आती हैं। होली की राख से तिलक की भी परंपरा है।

होलिका दहन कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार हिरण्यकश्यप नाम का एक राजा था। जिसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का भक्त था हिरण्यकश्यप को यह बिल्कुल पसंद नहीं था। इसलिए वह उनके बेटे को मारने की कोशिश करता था। उसने अपने बेटे को मारने की योजना बनाई और अपनी बहन होलिका को उसे ले जाकर आग में बैठने को कहा। होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था, लेकिन जैसे ही वह प्रह्लाद को लेकर आग में बैठी, वह खुद जलने लगी लेकिन प्रह्लाद बच गया। इसके बाद हर साल होलिका दहन किया जाता है।

यह भी पढ़ें : Remove Blackness of Feet: आइए जानते हैं पैरों का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox