Vaishno Devi : नवरात्र के दूसरे दिन भी भक्तों की भारी भीड़

इंडिया न्यूज, Jammu News (Vaishno Devi): शारदीय नवरात्र शुरू हो चुके हैं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पहले दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन को भक्तों की संख्या में वृद्धि देखी गई। बता दें कि पहले नवरात्र यानि कल सोमवार को 40 हजार से अधिक भक्तों ने अपना पंजीकरण करवाया और माता के दर्शन किए। नवरात्र से एक दिन पहले संख्या 36451 थी। आज नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होगी। माता के दरबार में नवरात्र के दिनों में साल दर साल भक्तों की संख्या बढ़ रही है।

3 वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा

जानकारी दे दें कि वर्ष 2017 के शारदीय नवरात्र में 3,02,057 भक्तों ने मां के दर्शन किए थे। इसी प्रकार वर्ष 2018 में 3,18,753 और वर्ष 2019 के शारदीय नवरात्र में 3,64,254 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए थे। इस तरह प्रति वर्ष श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Vaishno Devi

पंजीकरण कक्ष के बाहर भारी भीड़

माता के दर्शनों के लिए नीचे कटरा में ही पंजीकरण करवाना अनिवार्य होता है। इसी पंजीकरण की पर्जी से आप ऊपर दर्शनार्थ जा सकते हैं। प्रथम नवरात्र पर सुबह से ही पंजीकरण कक्ष के बाहर दूसरे दिन भी भक्तों की बड़ी भीड़ मौजूर रही।

ये भी पढ़ें : Navratri Utsav 2022 : 5 अक्टूबर तक होंगे नवरात्रे

रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां का दरबार

नवरात्रों को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां के भवन को सुंदर फूलों से सजाया गया है। रात का दृश्य तो और भी मनमोहक हो जाता है क्योंकि मंदिर के चारों और रंग-बिरंगी लड़ियां लगाई गई हैं। यह मनमोहक दृश्य सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। भवन मार्ग पर दिन भर भक्तों के जयकारे गूंज रहे हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi Japan Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे टोक्यो, जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा से की मुलाकात

ये भी पढ़ें : NIA Raid : एनआईए और ईडी की कई राज्यों में छापेमारी

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

7 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

8 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

9 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

9 hours ago