इंडिया न्यूज, अम्बाला
Kark Rashifal 15 April 2022 Cancer horoscope Today : राष्ट्रीय मिति चैत्र 25, शक सम्वत् 1944, चैत्र शुक्ल, चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 02, रमजान 13, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अप्रैल सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 26 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 35 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ, ध्रुव योग प्रातः 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ, गर करण अपराह्न 03 बजकर 11 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार श्रीशिव दमनोत्सव, गुड फ्राईडे (क्रिश्चियन)।
सूर्योदय का समय 15 अप्रैल 2022 : सुबह 05 बजकर 55 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 15 अप्रैल 2022 : शाम 6 बजकर 46 मिनट पर
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक। आज सुबह 7 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 8 मिनट तक लाभ इसके बाद 10 बजकर 44 मिनट तक अमृत चौघड़िया रहेगा।
राहुकाल दोपहर 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। आज काल चौघड़िया सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 21 मिनट तक। इसके बाद 1 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 10 मिनट तक क्रमशः रोग और उद्वेग चौघड़िया रहेगा।
कर्क Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी और काफी हद तक सफलता भी प्राप्त होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु आय के साधन भी बने रहने से दिक्कत महसूस नहीं होगी। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- ज्यादा आत्म केंद्रित होना आपके संबंधों में खटास उत्पन्न कर सकता है। अपने व्यवहार में लचीलापन बना कर रखना अति आवश्यक है। कुछ समय पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा तथा कई बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम हासिल होने वाले हैं। साथ ही कार्य क्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का योगदान आप के लिए व्यवसाय संबंधी कुछ नई उपलब्धियां प्रदान करेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्यों में उचित योगदान देने से उच्च अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी।
लव- दांपत्य जीवन में वाद विवाद की स्थिति ना बनने दें। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। किसी भी बात को अधिक तूल ना दें।
स्वास्थ्य- सिर दर्द माइग्रेन कैसी दिक्कत रहेगी। अत्यधिक धूप और गर्मी में जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4
Kark Rashifal 15 April 2022 Cancer horoscope Today
Read Also : Kanya Rashifal 15 April 2022 Virgo horoscope Today इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधित बिजनेस गति पकड़ेंगे
Read Also : Singh Rashifal 15 April 2022 Leo horoscope Today आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surajkund International Crafts Mela : दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…