Kark Rashifal 17 April 2022 Cancer horoscope Today किसी नए काम की शुरुआत होगी

Kark Rashifal 17 April 2022 Cancer horoscope Today किसी नए काम की शुरुआत होगी

इंडिया न्यूज, अम्बाला

जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Kark Rashifal 17 April 2022 Cancer horoscope Today : आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है।चित्रा नक्षत्र है।आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।

दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गो माता को गुड़ व  का अनन्त पुण्य  है।प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।

अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पंचांग के पांच अंग तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं।

शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।

Read Also : Singh Rashifal 17 April 2022 Leo horoscope Today दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

आज का पंचांग 17 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 17 अप्रैल 2022
दिवस रविवार
माह चैत्र,कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 06:05am
सूर्यास्त 06:41pm
नक्षत्र चित्रा
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि तुला
करण बालव
योग वणिज
अभिजीत मुहूर्त 11:59am से 12:44 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09pm से 06:15pm तक

AAJ KI KARK RASHIFAL IN HINDI

कर्क Cancer Kark Rashifal 17 April 2022 Cancer horoscope Today
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर में किसी नजदीकी संबंधी के आगमन से खुशनुमा वातावरण रहेगा। आपके आपसी विचार विमर्श द्वारा संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ भविष्य संबंधी योजनाएं फलीभूत होंगी। जिसकी वजह से काफी राहत महसूस करेंगे। और अपना ध्यान अन्य कार्यों में केंद्रित कर पाएंगे।
नेगेटिव- महत्वपूर्ण काम संपन्न होने की वजह से स्वभाव में ईगो जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो कि गलत है। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर सभी चिंता में रह सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में मन मुताबिक गतिविधियां चलती रहेंगी। किसी नए काम की शुरुआत होगी। अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रखे, परंतु भविष्य में यही काम आपको फायदा देंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी समय शुभ चल रहा है।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। जरा सी समझदारी संबंधों को पुनः मधुर बनाएगी।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन रहेगा। इसलिए गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Kark Rashifal 17 April 2022 Cancer horoscope Today

Read Also : Kanya Rashifal 17 April 2022 Virgo horoscope Today आज मेहनत आपको उचित परिणाम देकर जाएगी

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

10 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

1 hour ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

2 hours ago