होम / Kumbh Rashifal 5 March 2022 Aquarius horoscope Today

Kumbh Rashifal 5 March 2022 Aquarius horoscope Today

• LAST UPDATED : March 5, 2022

Kumbh Rashifal 5 March 2022 Aquarius horoscope Today

आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन

Mesh Rashifal Today 05 March 2022 : आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। शनिवार के अवसर पर रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मीन राशि में है जिससे गुरु बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य रहेगा। प्रात:काल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 05 मार्च 2022

दिवस                    शनिवार
माह फाल्गुन             शुक्ल पक्ष
तिथि                      तृतीया
सूर्योदय                    06:45
सूर्यास्त                    06:24
नक्षत्र                       रेवती
सूर्य                         राशि कुम्भ
चन्द्र                        राशि मीन
करण                        तैतिल
योग                         शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:11 से 12:57 स्रे तक
विजय मुहूर्त 02:26 से 03:17 स्रे तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 से 06:28 स्रे तक

——————————————-

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशे: प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशे: प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

कुंभ Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज दोपहर बाद कुछ अचानक लाभ जैसी स्थितियां बनेंगी तथा इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम भी हासिल होंगे। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसलिए अपनी उर्जा का भरपूर उपयोग करें।
नेगेटिव- खर्चे बढ़ेंगे। परंतु साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर होने से परेशानी महसूस नहीं होगी। बहुत ज्यादा सोच विचार करने में समय ना लगाएं। तथा अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन आप के लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न करेंगे। इसलिए लोगों के संपर्क में ज्यादा से ज्यादा रहे। इस समय कार्य प्रणाली में भी कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। मन और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। प्रणय संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ेगी। काम के साथ-साथ आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

Read More: Mesh Rashifal 5 March 2022 Aries horoscope Today मेष राशि वाले जानें आज का अपना दिन

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर
Jayant Chaudhary: ऐसी क्या मजबूरी रही जो जयंत चौधरी है चुनावी रेस से दूर, आखिर क्यों नहीं भर रहे चुनावी मैदान में हुंकार
Faridabad Crime: खुदा के घर में भी नहीं रुक रही हैवानियत, मस्जिद के बाथरूम में किया कुछ ऐसा काम, 6 साल का बच्चा बना हवस का शिकार
Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox