Let’s know About These Powerful Women of the World आइए जानते हैं दुनिया की इन पावरफुल महिलाओं के बारे में

इंडिया न्यूज

Let’s know About These Powerful Women of the World : आइए जानते हैं दुनिया की इन पावरफुल महिलाओं के बारे में

आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाये जाने के कई मकसद हैं। महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाने के साथ ही पिछड़ी महिलाओं को समाज के प्रथम पायदान पर लाना, महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना व उनके हक के लिए लड़ाई जारी रखना वगैरह महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हैं।

Let’s know About These Powerful Women of the World

महिला दिवस पर जागरुकता अभियानों के साथ साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में कई महिलाएं हिस्सा लेती हैं जिनका जीवन हर महिला के लिए प्रेरणादायी व आदर्श बन जाता है। दुनिया में कई महिलाएं अपने हुनर, प्रतिभा व काम के कारण सुर्खियों में रहती हैं। पिछले वर्ष फोर्ब्स की लिस्ट में विश्व की सबसे सशक्त महिलाओं को शामिल किया गया। इस सूची में शामिल महिलाओं में कुछ ऐसी पावरफुल महिलाएं हैं जो देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर रहती हैं।

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

देश की मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत की प्रथम पूूर्णकालिक वित्त मंत्री हैं जो लगातार वित्त के मामले संभाल रही हैं। इससे पहले वह देश के रक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं। बतौर महिला सीतारमण देश की रक्षा मंत्री भी रहीं। इसी के साथ पिछले साल की फोर्ब्स की सूची में भी उनका नाम शामिल है। सीतारमण देश की सबसे पावरफुल और विश्व की सबसे प्रसिद्ध महिलाओं में शामिल हैं।

Let’s know About These Powerful Women of the World

भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस

भारतीय मूल की और मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी दुनिया में अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह भी पिछले साल दुनिया की पावरफुल महिलाओं की सूची में शामिल रही हैं। हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली एशियाई अमेरिकी हैं, जिन्होंने चुनाव में अपनी जीत दर्ज का इतिहास रच दिया है। हैरिस की मां श्यामा गोपालन हैरिस तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की थीं। उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका निवासी हैं और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं। मां का निधन हो चुका है। अंतराष्टÑीय महिला दिवस, देश विदेश, ताकतवर, महिलाएं, महिला दिवस
निर्मला सीतारमण, कमला हैरिस

Let’s know About These Powerful Women of the World

ताइवान की पहली राष्ट्रपति बनी साई इंग वेन

दुनिया की ताकतवर महिलाओं में से एक साई इंग वेन ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 1993 में ताइवान सरकार के लिए पहली बार काम करना शुरू किया था।

वर्ष 2000 में चेन शुई बियान जब ताइवान के राष्ट्रपति बने तो साई को पहली बार मंत्री बनाया गया। इसके बाद साई ने राजनीति में कदम रखा। 2016 में राष्ट्रपति चुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत रही। वह प्रचंड बहुमत से जीतीं और देश की पहली राष्ट्रपति बनी, जिन्होंने देश की राजधानी ताइपे का मेयर पद भी नहीं संभाला था। वर्ष 2020 में साई को दोबारा खासा बहुमत मिला और वह फिर राष्ट्रपति चुनी गई। उनकी लोकप्रियता के चलते वह दोबारा राष्ट्रपति बनीं।

Let’s know About These Powerful Women of the World

READ ALSO : Women’s Day Special 2022 Wishes for Mother महिला दिवस विशेष 2022 माँ के लिए शुभकामनाएं

READ ALSO : Women’s Day Special 2022 Wishes for Mother महिला दिवस विशेष 2022 माँ के लिए शुभकामनाएं

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

16 mins ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

46 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

1 hour ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

1 hour ago