धर्म -अध्यात्म

Raksha Bandhan 2024 : हर बार की तरह अबकी बार भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Raksha Bandhan 2024 : अगस्त का महीना त्योहारों के हिसाब से बेहद ही खास है। भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व भी इसी महीने में है। 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है अर्थात इस दिन सावन का महीना समाप्त हो जाता है।  हर बार की तरह अबकी बार भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है, ऐसे में आपको अपने भाई की कलाई पर शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधनी चाहिए।

Raksha Bandhan 2024 : भद्राकाल में भूलकर भी राखी नहीं बांधना चाहिए

रक्षाबंधन पर इस साल भद्रा लग रही है, इसलिए इस बार सुबह के समय राखी नहीं बांध पाएंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार भाई-बहन का रिश्ता अटूट रहे इसके लिए शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधना चाहिए, भद्राकाल में भूलकर भी राखी नहीं बांधना चाहिए। इस साल रक्षाबंधन पर 19 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष भद्रा का साया होने से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट के बाद राखी बांधी जाएगी। सावन शुक्ल पूर्णिमा में 19 अगस्त यानी सोमवार को श्रावण व धनिष्ठा नक्षत्र के युग्म संयोग एवं सौभाग्य व शोभन योग में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

19 को स्नान-दान एवं व्रत दोनों की पूर्णिमा

सावन मास के पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त की देर रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। 19 को स्नान-दान एवं व्रत दोनों की पूर्णिमा है। इस दिन भद्रा काल बनारसी पंचांग के अनुसार दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। वहीं मिथिला पंचांग के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ही बहन अपने भाई के कलाई पर स्नेह की राखी बांधेंगी। शास्त्रों में भद्रा रहित काल में ही राखी बांधने का प्रचलन है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

  • 19 को पूर्णिमा तिथि: देर रात 12 बजकर 36 मिनट तक
  • भद्रा काल: सुबह से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक
  • शुभ मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 33 मिनट से शाम 06 बजकर 27 मिनट तक

रक्षाबंधन पर  कब से कब तक रहेगा भद्रा

रक्षाबंधन पर भद्रा के प्रारंभ सुबह में 5 बजकर 53 मिनट पर हो रहा है, उसके बाद दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस भद्रा का वास पाताल लोक में है। रक्षाबंधन में राखी बांधने से पहले भद्रा काल पर जरूर विचार किया जाता है, क्योंकि ये अशुभ मानी गई है।

रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार बांधे राखी

  • मेष राशि: लाल, केसरिया या पीला रंग की राखी
  • वृष राशि: नीले रंग या चांदी की राखी
  • मिथुन राशि: हरे रंग की राखी
  • कर्क राशि: सफेद धागे या मोती से निर्मित राखी
  • सिंह राशि: गुलाबी, लाल या केसरिया रंग की राखी
  • कन्या राशि: सफेद या हरे रंग की राखी
  • तुला राशि: फिरोजी या जामुनी रंग की राखी
  • वृश्चक राशि: लाल रंग की राखी
  • धनु राशि: पीले रंग की राखी
  • मकर राशि: गहरे लाल रंग की राखी
  • कुंभ राशि: रुद्राक्ष से निर्मित राखी
  • मीन राशि: पीला या सफेद रंग की राखी

भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ

भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। इसके अलावे अन्य कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य भद्रा में करना वर्जित है. इससे अशुभ फल की प्राप्ति होती है। भद्रा के उग्र स्वभाव के कारण ब्रह्मा जी ने इन्हें पंचाग के एक प्रमुख अंग करण में स्थान दिया। राखी को रोली, अक्षत, फूल, धूप, दीप एवं प्रसाद से पूजा कर मंत्रोच्चार करते हुए बांधने से सर्वदा मंगल होता है।

Sonali Murder Case Mystery : सीबीआई को मिले अहम सबूत, जल्द सुलझेगी सोनाली हाई प्रोफाइल मर्डर केस की गुत्थी

Vinesh Phogat द्वारा कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा पर खुश नहीं हैं ग्रामीण, खापों के सहयोग से किया जाएगा मनाने का प्रयास 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

7 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

7 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

8 hours ago