होम / Lohri 2023: नए साल 2023 में कब है लोहड़ी, जानिए इस पर्व का शुभ मुहूर्त और महत्व

Lohri 2023: नए साल 2023 में कब है लोहड़ी, जानिए इस पर्व का शुभ मुहूर्त और महत्व

• LAST UPDATED : December 30, 2022

इंडिया न्यूज,(Lohri 2023 Date):  सिखों और पंजाबियों का प्रमुख त्योहार लोहड़ी हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। यूं तो यह पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्यों, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी की रौनक खास होती है। लोहड़ी को सर्दी के मौसम के अंत का प्रतीक भी माना जाता है क्योंकि इसके बाद दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। आइए जानते हैं नए साल 2023 में लोहड़ी कब है, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व।

लोहड़ी 2023 की डेट

साल 2023 में मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। वहीं लोहड़ी 14 जनवरी 2023, शनिवार को है। लोहड़ी का संबंध फसल से है इसलिए ये पर्व किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसे किसानों का नववर्ष माना जाता है।

लोहड़ी 2023 का शुभ मुहूर्त

लोहड़ी को लाल लोई के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन रात में सिख और पंचाबी समुदाय के लोग अलाव जलाकर इसमें गेंहू की बालियों को अर्पित करते हैं। इस साल लोहड़ी का क्षण रात 08 बजकर 57 मिनट पर है।

लोहड़ का महत्व

लोहड़ी अग्नि और सूर्य देव की कृतज्ञता का पर्व है। यह फसल काटने के बाद पंजाब में मनाया जाता है। लोहड़ी की आग में तिल, गुड़, गेहूं की बालियां, रेवड़ी डालकर रबी की फसल की अच्छी उपज के लिए सूर्य और अग्नि को धन्यवाद दिया जाता है। इस दिन गुड़, तिल और मूंगफली से बनी चीजों का सेवन करना शुभ माना जाता है।

लोहड़ी पर दुल्ला भट्‌टी को याद कर, सुंदरी-मुंदरी का कहानी जरुर सुनाते हैं। साथ ही नई फसल की उन्नति की कामना करते हैं। इस अवसर पर पंजाबी समुदाय के लोग लोक गीत पर भांगड़ा और गिद्दा नृत्य कर उत्सव मनाते हैं।

यह भी पढ़ें : Drishyam 2 OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध

यह भी पढ़ें : Happy New Year 2023 in Advance: सबसे पहले दोस्तों और रिश्तेदारों को नए साल की बधाई दें, भेजें ये अडवांस मैसेजेस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox