होम / Mithun Rashifal 17 April 2022 Gemini horoscope Today अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें

Mithun Rashifal 17 April 2022 Gemini horoscope Today अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें

• LAST UPDATED : April 17, 2022

Mithun Rashifal 17 April 2022 Gemini horoscope Today अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें

इंडिया न्यूज, अम्बाला

जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Mithun Rashifal 17 April 2022 Gemini horoscope Today : आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है।चित्रा नक्षत्र है।आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।

दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गो माता को गुड़ व  का अनन्त पुण्य  है।प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।

अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Read Also : Kark Rashifal 17 April 2022 Cancer horoscope Today किसी नए काम की शुरुआत होगी

पंचांग के पांच अंग तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं।

शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

आज का पंचांग 17 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 17 अप्रैल 2022
दिवस रविवार
माह चैत्र,कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 06:05am
सूर्यास्त 06:41pm
नक्षत्र चित्रा
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि तुला
करण बालव
योग वणिज
अभिजीत मुहूर्त 11:59am से 12:44 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09pm से 06:15pm तक

AAJ KI MITHUN RASHIFAL IN HINDI

मिथुन Gemini Mithun Rashifal 17 April 2022 Gemini horoscope Today 
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। अपनी क्षमताओं व ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। किसी खास संस्था के साथ जुड़ने और अपना योगदान देने का भी अवसर बनेगा।
नेगेटिव- वाहन अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित लोन लेने से पहले सारी संभावनाओं पर उचित विचार कर ले। पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को बहुत ध्यान पूर्वक करें। इसकी वजह से घर में भी कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं।
व्यवसाय- आजकल मार्केट में आपकी छवि बहुत अच्छी बनी हुई है। कोई बाहरी ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपने काम के तरीके उजागर न करें। जलन की भावना से कोई आप को नुकसान पहुंचा सकता है। सरकारी सेवारत लोग अवांछित लोगों के साथ मेल मिलाप ना रखें।
लव- घर और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादा पूर्ण रखें।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें तथा उचित आराम भी ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Mithun Rashifal 17 April 2022 Gemini horoscope Today 

Read Also : Kanya Rashifal 17 April 2022 Virgo horoscope Today आज मेहनत आपको उचित परिणाम देकर जाएगी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा
Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा
Chandigarh DAV College: ‘अकेले में मिल सकते हैं’, आधी रात को छात्राओं के फोन पर पहुंचा यह मैसेज, कोई और नहीं कॉलेज के प्रोफेसर का था संदेश
Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी
Haryana Election 2024: ‘मैं तो चाय पीने गया था’, पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के भतीजे का BJP में यू-टर्न
Haryana Election : चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस ने यहां बरामद किया इतने करोड़ का कैश
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox