होम / Republic Day 2023 Tiranga Recipe: अगर आप गणतंत्र दिवस को कुछ खास रंग देना चाहते हैं तो इन तिरंगा रेसिपीज को ट्राई करें

Republic Day 2023 Tiranga Recipe: अगर आप गणतंत्र दिवस को कुछ खास रंग देना चाहते हैं तो इन तिरंगा रेसिपीज को ट्राई करें

BY: • LAST UPDATED : January 25, 2023

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज,(Republic Day 2023 Tiranga Recipe): गणतंत्र दिवस पर देश में देशभक्ति का जज्बा सभी को झकझोर रहा है। इस खास मौके के लिए हम भी इस सेलिब्रेशन को कुछ खास बना सकते हैं। इसके लिए हम लंच, डिनर या स्नैक्स के तौर पर कुछ खास तिरंगे व्यंजन बना सकते हैं, जिन्हें देखकर मन में देशभक्ति की भावना उठने लगती है। अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस को कुछ खास रंग देना चाहते हैं तो इन तिरंगा रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं। इन्हें बनाना आसान है।

तिरंगा सैंडविच

गणतंत्र दिवस की सुबह की शुरुआत तिरंगा सैंडविच बनाकर की जा सकती है। बच्चों को ये तिरंगा सैंडविच काफी पसंद आएगा। तिरंगा सैंडविच बनाने के लिए ब्राउन ब्रेड, वाइट ब्रेड, गाजर, मोयनीज, कॉटेज चीज, हरी चटनी का इस्तेमाल किया जाता है। केसरिया परत के लिए गाजर, मेयोनीज और हरी परत के लिए कॉटेज चीज, हरी चटनी का इस्तेमाल होता है। बीच में वाइट ब्रेड लगायी जाती है।

तिरंगा सलाद

तिरंगा सलाद स्वाद के साथ-साथ पोषण से भरपूर एक बेहतरीन फूड डिश है। आमतौर पर हम खाने के साथ सलाद का सेवन करते हैं। गणतंत्र दिवस पर आप अपने सलाद को तिरंगे का आकार दे सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। तिरंगा सलाद बनाने के लिए गाजर, मक्का, ब्रोकली, मक्खन आदि का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले बेबी कॉर्न उबाल लें, फिर ब्रोकली को पानी में उबाल लें। गाजर को छीलकर तिरछा काट लें। पकने के बाद इन्हें तिरंगे की तरह प्लेट में सजाएं और सर्व करें।

तिरंगा पुलाव

तिरंगा पुलाव को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। ये आपके खाने का स्वाद काफी बढ़ा देगा। आम पुलाव की तरह ही तिरंगा पुलाव बनाना भी काफी आसान है। तिरंगा पुलाव बनाने के लिए टमाटर पेस्ट, क्रीम और पालक पेस्ट का प्रयोग किया जाता है। रंग गहरा करने के लिए इनमें फूड कलर्स का भी प्रयोग किया जा सकता है। राइस को तीन हिस्सों में कर टमाटर, क्रीम और पालक पेस्ट के साथ अलग-अलग पकाएं। फिर एक प्लेट में तिरंगा जैसे सजाएं।

तिरंगा नूडल्स

नूडल्स का नाम सुनकर शायद ही कोई बच्चा हो जिसके मुंह में पानी न आ जाए। गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों के लिए खास तिरंगा नूडल्स बनाए जा सकते हैं। तिरंगा नूडल्स के लिए उबले नूडल्स के साथ कद्दूकस गाजर, उबली मटर, पालक पेस्ट समेत अन्य सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। पहले नूडल्स को तीन हिस्सों में करें। फिर मटर, पालक का पेस्ट बनाएं और इसमें नूडल्स का एक हिस्सा पकाएं। फिर टमाटर को भूनें और उसमें नूडल्स डालकर पकाएं। तीसरे हिस्से को सिंपल पकाएं। अब तीनों पके नूडल्स को केसरिया, सफेद और हरे रंग से जमाते हुए सजाएं।

यह भी पढ़ें : Peanuts Beneficial for Skin: मूंगफली खाना त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद, जाने कैसे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT