देश

Sukhna Lake Chandigarh : आखिर कैसे एक बरसाती झील से चंडीगढ़ की पहचान बन गई सुखना लेक

  • सुखना लेक का निर्माण 1958 में किया गया था

India News (इंडिया न्यूज), Sukhna Lake Chandigarh, चंडीगढ़ : उत्तर भारत में जब पर्यटक स्थलों की बात होती है तो बेशक सबसे ज्यादा चर्चा पहाड़ों की होती होगी। उत्तर भारत में हिमाचल और जम्मू-कश्मीर पर्यटन के लिए पंसदीदा स्थल हैं। लेकिन जब बात मैदानी क्षेत्रों की होती है तो चंडीगढ़ का नाम भी प्रमुखता से सामने आता है। यह खूबसूरत शहर अपनी सुंदरता के चलते सिटी ब्यूटीफुल के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर की सुंदर और चौड़ी सड़कें लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। चंडीगढ़ में घूमने की बहुत सारी जगह हैं। जिनमें से एक है सुखना लेक। आज यह लेक चंडीगढ़ की पहचान बन चुकी है।

शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित सुखना लेक

तीन किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में फैली इस झील का निर्माण 1958 में किया गया था। यह झील हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। शुरुआत में इस झील का निर्माण बरसाती पानी जमा करने के लिए किया गया था। पहले इसमें सीधा बरसाती पानी गिरता था और इस कारण बहुत सी गार इसमें जमा हो जाती थी। इसको रोकने के लिए 25.42 किलोमीटर जमीन ग्रहण करके उसमे जंगल लगाया गया। 1974 में इसमें चोअ के पानी को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया और झील में साफ पानी भरने का प्रबंध कर लिया गया।

पर्यटकों को विशेष रूप से लुभाती है सुखना लेक

सुखना लेक

सुखना अपनी खूबसूरती के चलते पूरा वर्ष पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी रहती है। लेकिन गर्मियों खासकर छुट्टियों के समय यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। सुखना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रबंधन ने यहां पर बड़े स्तर पर बोटिंग की व्यवस्था की गई है।

सुखना लेक

इसके साथ ही खाने पीने के दर्जनों रेस्तां मौजूद है जहां पर आप पंजाबी, साउथ इंडियन से लेकर चाइनीज फूड का आनंद उठा सकते हैं। यही नहीं सुखना लेक के किनारे प्रशासन ने शानदार वॉकिंग एरिया भी तैयार करवाया हुआ है। जोकि लोगों के लिए विशेष रूप से सुविधाजनक है। इसके साथ ही आप यहां ऊंट की सवारी कर सकते हैं। यदि थोड़ा सा समय हो तो आप यहां पर मौजूद आर्टिस्ट से अपना शानदार स्कैच भी तैयार करवा सकते हैं। इन सभी सुविधाओं के चलते प्रतिवर्ष लाखों सैलानी पहुंचते हैं जिनमें से एक बड़ी संख्या विदेशी सेलानियों की होती है।

भविष्य में झीलों के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़

सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ में सुखना लेक अपनी पहचान बना चुकी है लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन शहर में लगातार झीलें बना रहा है। अभी चंडीगढ़ में तीन ही बड़ी लेक हैं, जिसमें से एक सुखना लेक, दूसरी धनास लेक, तीसरी सेक्टर-42 में न्यू लेक है, जबकि चौथी झील बनने का काम चल रहा है और अक्टूबर तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा लगभग 14 एकड़ में एक वन भी विकसित किया जा रहा है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

17 mins ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

40 mins ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

1 hour ago

Panipat Crime News : पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त तवा बरामद India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : पानीपत…

1 hour ago

Ambala: अंबाला में मिली विवाहिता की निर्वस्त्र लाश, तलाक केस के बीच हत्या की आशंका

India News Haryana, Ambala: प्रदेश के अंबाला जिले में एक 29 वर्षीय महिला मोनिका का…

2 hours ago

Haryana Congress में सीएम चेहरे को लेकर हलचल हुई तेज

हुड्डा, सैलजा और रणदीप सुरजेवाला खेमा जुटे समर्थकों से मीटिंग और लॉबिंग में सीएम पद…

2 hours ago