धर्म -अध्यात्म

Sawan Shivratri 2024 का पावन पर्व 1 अगस्त को है या 2 अगस्त को, दूर करें कन्फ्यूजन

  • महाशिवरात्रि का पावन पर्व 1 अगस्त या फिर 2 अगस्त के दिन मनाया जाएगा, इसको लेकर सभी के बीच बना कन्फ्यूजन
  • हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sawan Shivratri 2024 :  सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद ही खास है। अगर आप विधि- विधान तरीके से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। मासिक शिवरात्रि का पर्व भी महादेव को ही समर्पित माना जाता है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को ही मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। वहीं, अबकी बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व 1 अगस्त या फिर 2 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है।

Sawan Shivratri 2024 : कब है शिवरात्रि

हालांकि कुछ लोग सावन के महीने में 1 अगस्त को शिवरात्रि होने की बात कर रहे हैं, तो इसके विपरीत कुछ लोग 2 अगस्त को शिवरात्रि बता रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त को दोपहर 3:26 मिनट पर शुरू होगी। इसके अगले दिन यानी 3 अगस्त को दोपहर 3:50 मिनट पर समाप्त होगी, ऐसे में महाशिवरात्रि का पावन पर्व 2 अगस्त को मनाया जाएगा।

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

अगर आप शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आपको उन्हें कुछ खास चीज जरूर अर्पित करनी चाहिए। इनमें फूल, बेलपत्र, चंदन, शहद, दही, देसी- घी, धतूरा, रोली, दीपक, गंगाजल आदि शामिल है। आप शिवरात्रि से जुड़े हुए कुछ विशेष उपाय भी कर सकते हैं, जिससे आपके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी। अगर आपके शादी- विवाह में रुकावट आ रही है ,तो आपको सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से शादी विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाती हैं।

Chole-Paneer Unique Recipe : सावन में सात्विक भोजन करने वाले इस रेसिपी को करें ट्राई 

Sawan Shivratri 2024 : …इस बार सावन शिवरात्रि पर्व पर भद्रवास का दुर्लभ संयोग

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

3 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

3 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

3 hours ago