होम / क्या है विश्व महासागर दिवस मनाने के पिछे का उद्देश्य, जानिए क्या है इस बार इसकी थीम

क्या है विश्व महासागर दिवस मनाने के पिछे का उद्देश्य, जानिए क्या है इस बार इसकी थीम

• LAST UPDATED : June 8, 2022

इंडिया न्यूज, World Oceans Day 2022: हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाया जाता है। मनुष्य के जीवन में महासागरों की भूमिका बहुत ही महत्तवपूर्ण मानी जाती है। इनके संरक्षण के लिए लोगों में जगरूकता बढ़ाने के लिए 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। महासागर भोजन और दवाओं के स्त्रोत तथा जीवनमंडल का बहुत ही महत्तवपूर्ण हिस्सा है। वहीं आज मानव घटनाओं के कारण महासागर के वातावरण को खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

World Oceans Day 2022

यह दिवस महासागर के महत्तव और इसके वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। इस दिन खास मौके पर लोग महासागर की सफाई और इससे जुड़े अन्य आयोजनों में भाग लेते हैं। विश्व महासागर दिवस का मकसद महासागर की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना है।

विश्व महासागर दिवस का इतिहास

World Oceans Day 2022

विश्व महासागर दिवस की शुरूआत कनाडा सरकार ने साल 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी सम्मेलन के दौरान विश्व महासागर दिवस में इसकी स्थापना का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली ने दिसंबर 2008 में इसे मंजूरी दी। तभी से यूएन द्वारा हर साल 8 जून को पूरे विश्व में विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।

विश्व महासागर दिवस का उद्देश्य

विश्व महासागर दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारे में बताना है। इसके अतिरिक्त महासागर से जुड़े पहलुओं, जैसे -खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है और महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में दुनिया में लोगों में जागरूकता पैदा करना ही इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य है।

विश्व महासागर दिवस की थीम

हर वर्ष विश्व महासागर दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है और हर वर्ष अलग अलग थीम के साथ इसका आयोजन किया जाता है। इस वर्ष इस थीम का नाम ‘वर्ल्ड ओशन डे’ दिया गया है। जिसका मतलब पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई है।

ये भी पढ़े : World Brain Tumor Day 2022: क्यों मनाया जाता है आज के दिन विश्व ब्रेन डे, जानिए इससे जुड़े लक्षण

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox