होम / CBSE Results: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की हुई की घोषणा, जानें डिटेल्स

CBSE Results: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की हुई की घोषणा, जानें डिटेल्स

• LAST UPDATED : October 24, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CBSE Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। CBSE ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह जानकारी CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध है।

कब से शुरू होंगी परिक्षाएं

2025 के लिए निर्धारित प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगी। इसके बाद, थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से प्रारंभ होंगी। विशेष रूप से, विंटर बाउंड स्कूलों में यह प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी।

Illegal Colonies: बुलडोजर का बड़ा एक्शन, 7 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

जारी की आधिकारिक अधिसूचना

इस संदर्भ में, CBSE ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है कि कक्षा X और XII के लिए प्रैक्टिकल और वार्षिक थ्योरी परीक्षाएं 1 जनवरी और 15 फरवरी से शुरू होंगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध

बोर्ड ने सभी विषयों के प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंक वितरण की जानकारी भी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। छात्रों को सलाह दी गई है कि सभी स्कूल सही तरीके से अंक अपलोड करें, क्योंकि एक बार अंक अपलोड करने के बाद उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

इस वर्ष, छात्रों के लिए यह बहुत आवश्यक है कि वे समय से अपनी तैयारी करें और निर्धारित तारीखों के अनुसार सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करें।

टीचर ने बच्चे के साथ कर दिया कांड!