Categories: मनोरंजन

Selena Gomez Instagram Followers: सेलेना गोमेज ने इंस्टाग्राम पर रचा इतिहास, 40 मिलियन फॉलोवर्स वाली पहली महिला सिंगर बनीं

इंडिया न्यूज,(400 million followers on Selena Gomez’s Instagram): विश्व प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज़ ने इतिहास रच दिया है। सेलेना के अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 40 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। वह इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स पाने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला काइली जेनर थीं

काइली जेनर के इंस्टाग्राम पर 382 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला सेलिब्रिटी बनने के बाद सेलेना गोमेज ने उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया है।

रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं सेलेना

सेलेना गोमेज पिछले कुछ दिनों से ‘द चेनस्मोकर्स’ स्टार ड्रू टैगगार्ट के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। द मिरर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि कपल अपने रिश्ते को दिखाने से डरता नहीं है। सेलेना गोमेज और ड्रू टैगगार्ट को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों डेट नाइट्स पर भी जाते रहते हैं। मिरर डॉट को डॉट यूके को एक सोर्स ने बताया कि कपल अपने रोमांस के शुरूआती चरण में हैं।

सेलेना गोमेज ने ट्रोल्स को दिया ये जवाब

कुछ समय पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर सेलेना के मोटापे को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। जिसके बाद सिंगर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए माना कि वह थोड़ी मोटी हो गई हैं।

चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर शुरू किया करियर

बताते चलें कि सेलेना गोमेज ने टीवी सीरीज Wizards of Waverly Place मैं बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद वह म्यूजिक की दुनिया में आ गईं और कामयाबी हासिल की। सेलेना के कई चार्ट टॉप एल्बम्स और सिंगल्स रिलीज हो चुके हैं, जिसमें ‘कम एंड गेट इट’, ‘गुड फॉर यू’ और ‘लूज यू लव मी’ शामिल हैं। एक्ट्रेस और सिंगर के अलावा सेलेना प्रोड्यूसर भी हैं. उनका खुद का एक ब्यूटी ब्रैंड भी है।

यह भी पढ़ें : Tu Jhoothi Main Makkaar : रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

1 hour ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

2 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

2 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

3 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

5 hours ago