मनोरंजन

Adipurush Box Office Collection Day 7 : जानिए आदिपुरुष ने कितनी की कमाई

  • हिंदी वर्जन में फिल्म ने कमाए इतने रुपए

India News (इंडिया न्यूज़), Adipurush Box Office Collection Day 7, मुंबई : फिल्म आदिपुरुष ने रिलीज के सातवें दिन गुरुवार को 5.50 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं इसमें 2.50 करोड़ रुपए हिंदी वर्जन से भी शामिल हैं। सिर्फ हिंदी वर्जन के कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले सप्ताह 129.75 करोड़ रुपए की कमाई की।

वहीं सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने अब तक 260.55 करोड़ का व्यापार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 7 दिन में कुल 420 करोड़ रुपए कमाए हैं। हालांकि फिल्म का जो बजट है उसके हिसाब से इसका कलेक्शन अभी काफी कम है। बता दें कि यह फिल्क लगभग 600-650 करोड़ रुपए में बनी है। पहले दिन तो फिल्म ने काफी अच्छी कमाई कर ली थी लेकिन नेगेटिव रिस्पॉन्स के कारण कमाई में गिरावट आ गई।

इन फिल्मों ने इतना किया कलेक्शन

मालूम रहे कि फिल्म पठान ने तो इतिहास रचते हुए 500 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था वहीं अब आदिपुरुष 260.55 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं तीसरे नंबर पर द केरला स्टोरी है जिसने 241.95 करोड़ कमाए। चौथे नंबर पर 147.28 करोड़ रुपए के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार हैं। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (109.29 करोड़) के साथ पांचवें नंबर पर रही।

भारत की अभी तक की सबसे महंगी मूवी आदिपुरुष

आदिपुरुष भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म को पिछले 2 वर्षों से बनाया जा रहा था। फिल्म का बजट शुरुआती दौर में 500 करोड़ रुपए बताया जा रहा था, लेकिन फिल्म के VFX में बदलावों के बाद इसका टोटल बजट 600 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा।

यह भी पढ़ें : Adipurush Box Office Collection Day 1 : पहले ही दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

यह भी पढ़ें : Dipika Chikhlia On Adipurush Controversy : रामायण कोई एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं, बल्कि यह हमारी आस्था से जुड़ा विषय : दीपिका चिखलिया

यह भी पढ़ें : Fukrey 3 Release Date : एक दिसंबर को रिलीज होगी ‘फुकरे 3’

यह भी पढ़ें : Gadar 2 Teaser : एक बार फिर धमाल मचाने आ रही सनी और अमीषा की जोड़ी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

6 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

7 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

7 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

8 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

8 hours ago