Categories: मनोरंजन

Afwaah Trailer Out: नवाजुद्दीन सिद्दीकी-भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘अफवाह’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

इंडिया न्यूज़,(Afwaah Trailer Out): बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की नई फिल्म ‘अफवाह’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में सुमित व्यास भी दमदार किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक अफवाह लोगों की जिंदगी बदल सकती है।

अफवाह फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी

https://www.instagram.com/reel/CrNkAzHIUbV/?utm_source=ig_web_copy_link

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि सुमित व्यास एक पॉलिटिकल लीडर के कैरेक्टर में दिख रहे हैं। वहीं, भूमि पेडनेकर उनकी पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता है, जिसके बाद तीन लोगों की नॉर्मल जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। इसके अलावा शारिब हाशमी का कैरेक्टर फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट पैदा करता है।

ऐसे फैलती है अफवाह

अफवाह फिल्म के ट्रेलर में भूमि पेडनेकर एक डायलॉग बोलती हैं, ‘एक बेवकूफ दूसरे बेवकूफ को एक चीज बताता है। वो बेवकूफ उस चीज को आगे 10 लोगों को बताता है बिना सोचे-समझे। अफवाहें ऐसे ही फैलती हैं।’ भूमि पेडनेकर ने फिल्म के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आप बचने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन ये कभी आपका पीछा नहीं छोड़ती। एक अफवाह आपकी जिंदगी पलट सकती है।’

इस दिन रिलीज होगी फिल्म अफवाह

सुधीर मिश्रा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुमीत व्यास और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘अफवाह’ का निर्देशन किया है। वहीं इसके निर्माता अनुभव सिन्हा हैं। यह फिल्म 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले भूमि पेडनेकर ने फिल्म क्राउड में किया था, जिसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी आखिरी बार हीरोपंती 2 में नजर आए थे।

Connect With Us : Twitter, Facebook
Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

CM Nayab Saini : हुड्डा ने किसानों और दलितों का अपमान किया, 8 के बाद आईसीयू में चली जाएगी कांग्रेस पार्टी

हुड्डा ने विकास रोका, भ्रष्टाचार में डूबकर हरियाणा का भविष्य बर्बाद किया: मुख्यमंत्री नायब सिंह…

5 mins ago

Jind Crime News : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

मृतका के पति ने अपनी मां, छोटे भाई तथा उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया…

1 hour ago

Dr. Bhanwar Singh Kasana को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्राकृतिक चिकित्सा शिरोमणि अवॉर्ड

पिछले 15 वर्षों से महेंद्रगढ़ में असाध्य रोगियों का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज…

1 hour ago

Ambala City Assembly में भाजपा की बढ़ी ताकत, असीम गोयल के विरोधियों की नींद उड़ा गए पंडित विनोद शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा ने असीम गोयल को दिया खुला समर्थन निर्मल सिंह…

1 hour ago

Mohan Lal Badoli ने हुड्डा पर कसा तंज, कहा पुत्र मोह में फंसे हुड्डा कर रहे बाकी कांग्रेस नेताओं का अपमान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने…

2 hours ago

Deepender Hooda का भाजपा पर निशाना- झूठ, फूट और लूट की राजनीति करती है भाजपा 

कांग्रेस सरकार आते ही खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों को जॉब कलेंडर के हिसाब…

2 hours ago