Categories: मनोरंजन

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन करने जा रही है बॉलीवुड में एंट्री

इंडिया न्यूज़, मुंबई 

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) लगातार चर्चा में बनी हुई है। न्यासा देवगन की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस के होश उड़ जाते हैं। न्यासा देवगन की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब फैल रही है जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ मस्ती करती नज़र आ रही हैं।

इस तस्वीर में न्यासा देवगन (Nysa Devgan) वाइन गिलास के साथ नज़र आ रही है, जिस वजह से लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। न्यासा देवगन की तस्वीर पर एक व्यक्ति ने लिखा, ‘बड़े-बड़े लोगों के बड़े-बड़े शौक’

न्यासा देवगन की वायरल तस्वीरें

इस तस्वीर पर भले ही ट्रोल्स भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं लेकिन न्यासा के फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं। न्यासा देवगन के फैंस कमेंट में उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस स्टारकिड्स में से एक हैं। न्यासा देवगन के एक फैन ने तस्वीर पर लिखा है, ‘न्यासा कितनी प्यारी लग रही है। बॉलीवुड में न्यासा जैसा कोई नहीं है।’

क्या सच में बॉलीवुड में न्यासा एंट्री करने जा रही है

न्यासा देवगन की ग्लैमरस तस्वीरें देखने के बाद फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कयास लगाने लगे हैं। फैंस का मानना है कि काजोल और अजय देवगन की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेगी तभी न्यासा की ग्लैमरस तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

हालांकि अजय देवगन ने कुछ दिनों पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि न्यासा अभी काफी छोटी है और बच्चों के प्लान समय-समय पर बदलते रहते हैं। न्यासा आगे चलकर क्या करना चाहती है, यह भविष्य में ही पता चलेगा।

अजय देवगन है अपकमिंग फिल्म ‘रनवे 34’ में व्यस्त

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन करने जा रही है बॉलीवुड में एंट्री

अगर बात अजय देवगन की करें तो वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रनवे 34’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ रकुलप्रीत सिंह और अमिताभ बच्चन नज़र आने वाले है। फिल्म ‘रनवे 34’ ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है ।

ये भी पढ़े : अपने लेटेस्ट फोटोशूट में कहर ढाती दिखी शहनाज गिल

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

16 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

36 mins ago

Haryana Election : चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस ने यहां बरामद किया इतने करोड़ का कैश

हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर पकड़ी 2.84 करोड़ रुपए की नगदी पुलिस ने आयकर विभाग की टीम…

54 mins ago

Haryana Congress Candidate: ‘तुझे वोट दिया…तूने पर्ची पर साइन’, बीच सभा में किसने उधेड़ दीं Congress की धज्जियां ?

Haryana Congress Candidate: 'तुझे वोट दिया...तूने पर्ची पर साइन', बीच सभा में किसने उधेड़ दीं…

56 mins ago