Categories: मनोरंजन

आलिया भट्ट मां बनने जा रही, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

इंडिया न्यूज, Bollywood News (Alia Bhatt Pregnant): अभिनेत्री आलिया भट्ट मां बनने जा रही हैं। जी हां, इसकी जानकारी आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। आलिया ने हॉस्पिटल में एक फोटो शेयर की है जिसमें उसने अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा कि हमारा बेबी.. जल्द आ रहा है’। वहीं फोटो में वे अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही हैं, साथ में उनके पति रणबीर भी नजर आ रहे हैं। आपको जानकारी दे दें कि आलिया-रणबीर अभी फिलहाल लंदन में हैं। जैसे ही आलिया के इस मैसेज का फैंस को पता चला तो वे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

जानें आलिया-रणबीर की कब हुई थी शादी

बता दें कि अभी हाल ही में रणबीर और आलिया विवार के सूत्र में बंधे थे। रणबीर और आलिया ने इसी वर्ष 14 अप्रैल को परिवार और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में विवाह किया था। डेटिंग के 5 साल बाद उन्होंने शादी की।

रणबीर-आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स…

रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें वे श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। वे अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन’ का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में आलिया, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। उक्त फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर-आलिया पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी…

वहीं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। आलिया फिलहाल लंदन में अपने पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट ‘हार्ट आॅफ स्टोन’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म डार्लिंग्स में भी आलिया नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें : जानिए आज सोना-चांदी की इतनी कीमतें

यह भी पढ़ें : हरियाणा के मौसम में 29-30 जून को दिखेगा मॉनसून

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

15 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

1 hour ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

2 hours ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

3 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago