होम / Animal First look Released: आधी रात को जारी होगा रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक

Animal First look Released: आधी रात को जारी होगा रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक

• LAST UPDATED : December 30, 2022

इंडिया न्यूज,(Animal First look Released): रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म एनिमल का पोस्टर रिलीज हो गया है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट कर दी है, जो ये है कि फिल्म का फर्स्ट लुक 31 दिसंबर को आधी रात को रिलीज किया जाएगा. मालूम हो कि रणबीर कपूर के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे नजर आएंगे। ये क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जो अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इन दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन ‘कबीर सिंह’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है और उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी को लिखा है। ये मूवी 11 अगस्त, 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। मेकर्स ने इसे हिंदी सहित 5 भाषाओं में रिलीज करने का प्लान बनाया है। ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर एक अलग अवतार में नजर आएंगे, जिसे उनके फैंस ने अभी तक नहीं देखा है।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को टी-सीरीज, मुराद खेतानी, सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी का प्रोडक्शन हाउस भद्रकाली पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस ने किया है।

रणवीर कपूर की ये फिल्में

इससे पहले रणबीर कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने सुपरहीरो शिव का किरदार निभाया था। इसमें रणबीर के साथ आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार नजर आई थी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। रणबीर कपूर ‘एनिमल’ के अलावा लव रंजन के निर्देशन में बन रही ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 5 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें : Lohri 2023: नए साल 2023 में कब है लोहड़ी, जानिए इस पर्व का शुभ मुहूर्त और महत्व

यह भी पढ़ें : Happy New Year 2023 in Advance: सबसे पहले दोस्तों और रिश्तेदारों को नए साल की बधाई दें, भेजें ये अडवांस मैसेजेस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox