Categories: मनोरंजन

Lakme Fashion Week : लैक्मे फैशन वीक में अंशुला कपूर ने किया रैंप वॉक, भाई अर्जुन कपूर चीयर करते हुए दिखे

इंडिया न्यूज,(Anshula Kapoor ramp walk at Lakme Fashion Week): बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर पर जान छिड़कते हैं। उनके हर काम को एक्टर बहुत सपोर्ट करते हैं। बहन अंशुला पर प्यार लुटाते हुए अर्जुन कपूर कई बार नजर आ चुके हैं। अब अर्जुन कपूर बहन अंशुला कपूर के लिए चीयरलीडर बन गए हैं। लैक्मे फैशन वीक से अंशुला और अर्जुन कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिल मोम की तरह पिघल जाएगा।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने किया रैम्प वॉक

लैकमे फैशन वीक से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अंशुला कपूर लैकमे फैशन वीक में रैम्प वॉक करती नजर आ रही हैं और अर्जुन कपूर उन्हें चीयर करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंशुला कपूर ने शीर कॉर्सेट टॉप पहना है, जिसे उन्होंने हाई स्लिट स्कर्ट के साथ पेयर किया है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। अंशुला रैम्प पर शानदार तरीके से वॉक करती नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर, अंशुला को चीयर करते और तालियां बजाते हुए दिख रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने इवेंट में खड़े होकर बजाईं तालियां

जब अंशुला कपूर रैंप पर लौटती हैं तो अर्जुन खड़े होकर तालियां बजाते हैं। लैक्मे फैशन वीक इवेंट का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। मालूम हो कि अंशुला कपूर ने कुछ समय पहले अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को हैरान कर दिया था। इससे पहले अंशुला कपूर को अक्सर अधिक वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता था।

अर्जुन कपूर की फिल्में

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म डॉग में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने तब्बू, राधिका मदान और नसीरुद्दीन शाह के साथ काम किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब अर्जुन कपूर जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म लेडी किलर में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर अजय बहल हैं।

यह भी पढ़ें : Bheed Trailer : ‘भीड़’ लॉकडान के दौरान प्रवासी मजदूरों के दर्द को दिखाती है, फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Manohar Lal Khattar: ‘हरियाणा में BJP की जीत की बड़ी वजह…’, मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी की जीत की बताई वजह

Manohar Lal Khattar: 'हरियाणा में BJP की जीत की बड़ी वजह...', बीजेपी की जीत की…

17 mins ago

Haryana Congress Defeat’s Reasons : आखिर कौने से थे वो कारण जो कांग्रेस को ले डूबे, जानिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Congress Defeat's Reasons : प्रदेश में लोकसभा के बाद…

27 mins ago

Haryana Election Result: बीजेपी की जीत के बाद, अब डिप्टी सीएम के लिए कौन होगा दावेदार? सामने आए ये नाम

Haryana Election Result: बीजेपी की जीत के बाद, अब डिप्टी सीएम के लिए कौन होगा…

40 mins ago

Haryana Vidhan Sabha Election : चुनाव कई दिग्गजों के लिए दुस्वप्न साबित हुए, कई जीतने में सफल रहे

निवर्तमान सीएम और नेता प्रतिपक्ष हुड्डा समेत कई दिग्गज चुनाव जीतने में सफल रहे तो…

1 hour ago

Annapurna Devi: “चुनाव में मोदी का जादू देखा गया…”, बीजेपी के जीत पर अन्नपूर्णा देवी ने जनता को दी बधाई

Annapurna Devi: "चुनाव में मोदी का जादू देखा गया...", बीजेपी के जीत पर अन्नपूर्णा देवी…

1 hour ago