Categories: मनोरंजन

बेटी वामिका की फोटोज को लेकर अनुष्का शर्मा ने मीडिया हाउस को सुनाई खरी-खोटी, कहा- पैपराजी से कुछ सीखिए

इंडिया न्यूज, Bollywood News (Mumbai): इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका को लाइमलाइट से दूर रखने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। वह वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती और फोटोग्राफर्स को भी फोटोज शेयर करने से मना करती हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपनी बेटी वामिका को मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं। लेकिन इसी बीच वामिका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बेटी की तस्वीरें शेयर करने को लेकर अनुष्का ने एक मीडिया हाउस को खरी-खोटी सुनाई है। एक मीडिया हाउस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वामिका की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह अपने पेरेंट्स अनुष्का और विराट कोहली के साथ मालदीव से लौटी हैं। जब मीडिया हाउस ने वो फोटो डिलीट कर दी उसके बाद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

अनुष्का शर्मा ने सरेआम मीडिया हाउस को सुनाई खरी-खोटी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का जन्म उनकी शादी के तीन साल बाद 11 जनवरी 2021 को हुआ था। उनकी बेटी डेढ़ साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक बेटी वामिका का फेस ऑफिशयली रिवील नहीं किया है। दरअसल, वामिका के होने से पहले कपल ने अनाउन्स किया था कि वह अपनी बेटी को लाइमलाइट और सोशल मीडिया की दुनिया से कोसों दूर रखेंगे। अनुष्का ने मीडिया से रीक्वेस्ट भी की थी कि वें वामिका की तस्वीरें न ही क्लिक करें और न ही उसे शेयर करें।

मीडिया से इतना निवेदन करने के बाद भी कई बार उन्होंने अनुष्का की प्राइवेसी को सोशल किया। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन अनुष्का ने इस बार चुप रहने की बजाय इसका जवाब देना ही बेहतर समझा। हुआ कुछ यूं कि हाल ही में एक नामचीन मीडिया हाउस ने वामिका की पिक्चर क्लिक कर दी। जिसे देख अनुष्का का गुस्सा फूटा और सरेआम उनपर भड़ास निकाली।

ये भी पढ़े : आलिया भट्ट के ब्रह्मास्त्र के पहले ट्रेलर पर लोगों का रिएक्शन

अनुष्का शर्मा की पोस्ट के हैशटैग हुए हिडेन

वामिका की फोटो वाले पोस्ट में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के हैशटैग भी शामिल थे। इंस्टाग्राम पर हैशटैग अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और वामिका कोहली नाम के पोस्ट हिडेन कर दिए गए हैं। कई फैंस को ऐसा लग रहा है कि पोस्ट में वामिका का चेहरा था इसलिए ऐसा किया गया है।

आपको बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में वेकेशन के लिए मालदीव गए थे । इस वेकेशन की तस्वीरें अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

‘दूसरे मीडिया हाउस-पपराजी से कुछ सीखने की जरूरत है’

अनुष्का शर्मा ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में वामिका की तस्वीर को सोशलाइज करने के लिए मीडिया ग्रुप की क्लास लगाते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि टाइम्स ग्रुप माता पिता से बेहतर जानते हैं कि उनके बच्चे के लिए क्या अच्छा है। क्योंकि वो बार-बार अनुरोध करने के बावजूद तस्वीरें क्लिक करना और पोस्ट करना बंद नहीं कर रहे हैं। दूसरे मीडिया हाउस और पपराजी से कुछ सीखने की जुरुरत है।

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वह आखिरी बार फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आईं थीं। वह जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इस फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ये भी पढ़े : लंदन की गलियों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी सोनम कपूर, ट्रोलर्स खूब कर रहे ट्रोल

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

7 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

8 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

9 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

10 hours ago