होम / Arijit Singh touched Mahendra Singh Dhoni’s feet : अरिजीत सिंह ने आईपीएल 16 में छूए महेंद्र सिंह धोनी के पैर

Arijit Singh touched Mahendra Singh Dhoni’s feet : अरिजीत सिंह ने आईपीएल 16 में छूए महेंद्र सिंह धोनी के पैर

• LAST UPDATED : April 1, 2023

इंडिया न्यूज़,(Arijit Singh touched Mahendra Singh Dhoni’s feet in IPL 16): इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 16 कल से शुरू हो गया है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज से सभी को हैरान कर दिया। इसी बीच अरिजीत सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर अब फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं।

अरिजीत सिंह ने छूए माही के पैर

आईपीएल 16 के पहले मैच से पहले 31 मार्च को उद्घाटन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें साउथ सिनेमा की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने अपनी डांसिंग परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। इसके अलावा गायक अरिजीत सिंह ने भी अपनी शानदार गायकी से स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ऐसे में परफॉर्मेंस के बाद अरिजीत सिंह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूते नजर आए। इसके साथ ही धोनी ने अरिजीत को गले भी लगाया। अरिजीत सिंह ने धोनी के लिए इतना प्यार और सम्मान दिखाया है, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। इसके साथ ही अरिजीत सिंह और धोनी की ये फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

अरिजीत सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की इस फोटो को लेकर ट्विटर पर फैंस ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। एक ट्विटर यूजर ने धोनी और अरिजीत सिंह की फोटो शेयर कर लिखा है कि- मोमेंट ऑफ द डे। दूसरे यूजर ने लिखा है कि- फोटो ऑफ द डे, दो लीजेंड एक साथ एक फ्रेम में। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा है कि- एक शानदार फोटो और पल, हमेशा याद रखी जाएगी। इस तरह से लोग अरिजीत सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan look : NMACC लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान ऑल ब्लैक लुक में

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox