Categories: मनोरंजन

Ashneer Grover Father Died: अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर का 69 वर्ष की आयु में निधन

इंडिया न्यूज़,(Ashneer Grover Father Died): मशहूर बिजनेस शो ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन-1’ के जज रह चुके अशनीर ग्रोवर दुखों से घिरे हैं। भारत पे ऐप के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर अब इस दुनिया में नहीं रहे। पिता के निधन की जानकारी खुद अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही अशनीर ग्रोवर ने अपने पिता की याद में एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है।

अशनीर ग्रोवर के पिता का हुआ निधन

बुधवार को अशनीर ग्रोवर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता अशोक ग्रोवर के निधन की जानकारी दी है। अशनीर ग्रोवर ने इस इंस्टा पोस्ट में अपने पिता की तस्वीर को शामिल रखा है। साथ ही इस फोटो के कैप्शन में अशनीर ग्रोवर ने लिखा है- ‘बाय पापा, आपसे बहुत प्यार करता हूं, स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नाना जी और नानी जी का ख्याल रखना।’ 28 मार्च 2023 यानी मंगलवार को अशनीर के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

ऐसे में अशनीर ग्रोवर ने अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए अपने दिल की बात कही है। कई लोग सोशल मीडिया पर अशनीर के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं कई लोग इस दुख की घड़ी में अशनीर ग्रोवर को मजबूत रहने और दुख बांटने के लिए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट में अशनीर ग्रोवर ने यह नहीं बताया है कि उनके पिता अशोक ग्रोवर का निधन क्यों हुआ।

अशनीर ग्रोवर नहीं अलग पहचान के मोहताज

टीवी के मशहूर बिजनेस शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ में अगर किसी जज की सबसे ज्यादा तारीफ हुई और लोगों ने उसे खूब पसंद किया तो वह कोई और नहीं बल्कि अशनीर ग्रोवर थे। हालांकि, अशनीर ग्रोवर को ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’ में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन फिलहाल अशनीर ने अपना एक अलग ही रूप सेट कर लिया है। यही वजह है कि अशनीर ग्रोवर किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : Ruchismita Guru commits suicide: उड़िया एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने कर ली आत्महत्या, रिश्तेदार के घर मिला शव

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Adampur Assembly : चुनावी दंगल में नौकरशाह से चित हुआ है बिश्नोई परिवार

दादा भजनलाल के बाद अब पोता भव्य बिश्नोई दूसरी बार आईएएस अफसर से हारा 2019…

8 hours ago

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना…

9 hours ago

Uchana Assembly : बीरेंद्र परिवार को पांच साल तक रहेगी “मात्र 32 मतों से हार” की टीस

पांच साल तक बीरेंद्र सिंह परिवार को चुभेगा 32 वोटों से हार का दर्द पहली…

9 hours ago

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

9 hours ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

10 hours ago