होम / भारती सिंह के जन्मदिन के मौके पर जाने उनके संघर्षो की कहानी

भारती सिंह के जन्मदिन के मौके पर जाने उनके संघर्षो की कहानी

• LAST UPDATED : July 3, 2022

इंडिया न्यूज, Bollywood News (Mumbai): पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही है। भारती सिंह का जन्म 03 जुलाई 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। 2 साल की उम्र में ही भारती सिंह के पिताजी का देहांत हो गया। भारती की मां पंजाबी और पिता नेपाली थे। अपने तीन बहन भाइयों में भारती सबसे छोटी हैं। भारती ने अपने बचपन में बहुत गरीबी देखी।

परिवार की जिम्मेदारी भारती की मां के ऊपर आ गई थी। उनकी मां ने जैसे-तैसे संघर्ष करके अपने बच्चों का पालन-पोषण किया। बचपन में मुश्किल हालातों की वजह से भारती को अपनी कई खुशियां दबानी पड़ती थीं। भारती ने संघर्ष करके अपनी किस्मत खुद बदली। आज भारती आलीशान घर में रहती हैं।

भारती सिंह का बचपन बेहद मुश्किलों वाला रहा

लोगों को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर देना उनकी रोजी-रोटी है। भारती ने दुख के समंदर में तैरते हुए इस हंसने-हंसाने के पेशे को चुना। इस पर चाहें तो आप हैरान हो सकते हैं या भारती की हिम्मत की तारीफ कर सकते हैं। एक अभावों से भरी संघर्षशील जिंदगी में बेहतर जीवन जीने का सपना भारती ने देखा।

कभी लल्ली बनकर, तो कभी बुआ और कभी बच्चा यादव की पत्नी बनकर भारती ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आज किसी शो की होस्टिंग करनी हो या फिर किसी शो में कॉमेडी, भारती लाखों रुपये फीस लेती हैं। लेकिन, भारती ने अपनी जिंदगी में एक ऐसा समय भी देखा था, जब वो दो वक़्त की रोटी के लिए भी मोहताज थी।

यह भी पढ़ें : कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के ट्रेलर की खूब की प्रशंसा

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज ने बदली भारती की किस्मत

भारती ने रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अपनी करियर की शुरूआत की थी। वह इस शो में सेकंड रनर अप रहीं। इसके बाद भारती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बहुत सारे कॉमेडी शो में हिस्सा लिया। उन्होंने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’, ‘डांस दीवाने’, ‘हुनरबाज: देश की शान’ जैसे शो होस्ट किए।

कॉमेडी की दुनिया में नाम हुआ तो किस्मत ऐसी पलटी कि फिर फिल्मों के आफर भी मिले। भारती हिंदी, पंजाबी और कन्नड़ फिल्म में नजर आ चुकी हैं। वह अक्षय कुमार की ‘खिलाड़ी 786’ और ‘सनम रे’ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘नच बलिए’, ‘बिग बॉस’, ‘किचन चैंपियन’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ जैसे कई शो में बतौर गेस्ट हिस्सा ले चुकी हैं।

2017 में भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया के रचाई शादी

03 दिसंबर 2017 में भारती ने हर्ष लिंबाचिया से शादी रचाई। हर्ष एक स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर और होस्ट हैं। भारती और हर्ष की मुलाकात कॉमेडी सर्कस शो के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों के प्यार की शुरूआत हुई। हर्ष कॉमेडी शोज की स्क्रिप्ट लिखा करते थे। वर्ष 2021 में भारती सिंह ने अपना वजन कम करके सबको चौंका दिया। उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से हर कोई हैरान था। इस साल अप्रैल महीने में भारती ने एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बेटे का नाम लक्ष्य है। भारती की सक्सेस स्टोरी सभी के लिए प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें : कॉफ़ी विद करण के सीजन 7 में आप देख सकते है ये नई जोड़ियां

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox