इंडिया न्यूज़,(Big accident happened in Farhan Akhtar live concert): बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर मल्टी टैलेंटेड हैं। वह न केवल एक महान अभिनेता हैं बल्कि एक लेखक, निर्देशक और गायक भी हैं। फरहान अपने नए टैलेंट से फैंस के होश उड़ा देते हैं। फरहान अख्तर का अपना लाइव बैंड भी है, जिसके जरिए वह दुनिया भर में संगीत कार्यक्रम करते हैं। अभिनेता जल्द ही मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लाइव कॉन्सर्ट करने वाले थे, जिसके लिए एक भव्य सेट बनाया गया था। लेकिन फरहान अख्तर के लाइव कॉन्सर्ट के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, तेज आंधी और तूफान में कॉन्सर्ट का सेट ढह गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
https://www.instagram.com/reel/CqqgYANADFo/?utm_source=ig_web_copy_link
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फरहान अख्तर के लाइव कॉन्सर्ट का सेट तेज आंधी में भारी भरकम गिर रहा है। वीडियो में नजर आ रहा ये सीन काफी खतरनाक लग रहा है। लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फरहान अख्तर के सेट के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म तीन महिला दोस्तों की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म की कहानी को खुद फरहान अख्तर ने अपनी बहन जोया अख्तर और स्क्रिप्ट राइटर रीमा कागती के साथ मिलकर लिखा है।
यह भी पढ़ें : Warrant Against Ameesha Patel: कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया, ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का मामला है
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…