मनोरंजन

Bipasha and Karan New Audi Car: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने खरीदी नई ऑडी कार

India News (इंडिया न्यूज),Bipasha and Karan New Audi Carबॉलीवुड के पावर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं. फैंस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। इसी बीच बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक लग्जरी कार खरीदी है। बिपाशा बसु ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यूजर्स इस क्लिप पर कमेंट करते हुए बिपाशा और करण सिंह को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने खरीदी नई कार

दरअसल, बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी नई कार की झलक दिखाई है। बिपाशा ने बताया है कि उन्होंने ‘ऑडी क्यू7’ कार खरीदी है। क्लिप में बिपाशा और करण अपनी नई कार दिखा रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस पल को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने केक काटकर सेलिब्रेट किया है। बता दें कि यह कार बेहद लग्जरी है और इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 84.70 लाख रुपये से लेकर 92.30 लाख रुपये तक है।

बेहद क्यूट हैं बिपाशा बसु की बेटी देवी

बताते चलें कि बिपाशा बसु भले ही फिल्मी दुनिया से दूर चल रही है लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थीं। 6 साल बाद उनके घर में नन्ही परी आईं जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। बिपाशा बसु की बेटी देवी बेहद क्यूट हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा जाती है।

यह भी पढ़ें : Embarrassing Case: सरकारी स्कूल का शिक्षक अश्लील वीडियो दिखाकर करता था छात्राओं से छेड़छाड़, अभिभावकों ने पहनाई जूतों की माला

यह भी पढ़ें : Wrestlers Decision: पहलवानों ने गंगा नदी में मेडल्स बहाने का फैसला टाला, किसान नेता टिकैत को सौंपे मेडल्स

यह भी पढ़ें : Deputy Collector-Tehsildar: योगी सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त निर्देश, डिप्टी कलैक्टर-तहसीलदार के पदों पर जल्द करें भर्ती

Connect With Us : Twitter, Facebook 

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Air Pollution: हरियाणा के छह शहरों की हवा खराब, मंत्री राव नरबीर ने अधिकारियों से तलब की रिपोर्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Air Pollution: हरियाणा के छह शहरों की वायु गुणवत्ता गंभीर…

12 mins ago

Supreme Court: ‘आधार उम्र निर्धारित करने का दस्तावेज नहीं’, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला हुआ रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा-पंजाब सरकार के उस फैसले को ख़ारिज कर दिया जिसमे मुआवजा देने…

56 mins ago

CM Nayab Saini: ‘गुरूग्राम को स्मार्ट सिटी बनाना पहला काम’, हरियाणा के विकास के लिए CM सैनी का बड़ा बयान

हरियाणा में CM सैनी ने लोगों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए समाधान शिविर…

1 hour ago

Haryana Goverment Job: हरियाणा में 9 हजार युवकों ने आखिर क्यों छोड़ी सरकारी नौकरी? जानिए क्या है असल वजह

हरियाणा एक ऐसा राज्य है जहाँ प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हजारों ऐसे युवा…

2 hours ago

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

11 hours ago