इंडिया न्यूज, Brahmastra Box Office Collection: अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ साल 2022 में सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन चुकी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी यह स्थान हासिल किया।शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 9 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 260.82 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर लिया है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड पर 400 करोड़ रुपये से अधिक का बिज़नेस कर लिया है।
रणबीर और आलिया की ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने 21 दिनों में अपनी लागत की वसूली कर ली है। फिल्म गुरुवार तक 260.82 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर चुकी है। अगर फिल्म के अलग-अलग एडिशन के बिज़नेस की बात की जाए तो ‘ब्रह्मास्त्र’ के हिंदी वर्जन ने 241.07 करोड़, तेलुगू वर्जन ने 15.22 करोड़, कन्नड़ वर्जन ने 0.03 करोड़, तमिल वर्जन ने 4.5 करोड़ और मलयालम वर्जन ने 0.01 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर लिया है।
संस्करण | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
हिंदी | 241.07 करोड़ |
तेलुगू | 15.22 करोड़ |
कन्नड़ | 0.03 करोड़ |
तमिल | 4.5 करोड़ |
मलयालम | 0.01 करोड़ |
कुल | 260.82 करोड़ |
यह भी पढ़ें : Suspense Thriller Drishyam 2 Teaser Out: अजय देवगन और तब्बू की अपकमिंग सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 2 का टीजर हुआ आउट
भारत में 260.82 करोड़ रुपये का बिज़नेस करने के साथ साथ फिल्म ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कलेक्शन किया है। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 416.21 करोड़ रुपये तक हो गया है। पहले स्थान पर फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ और दूसरे स्थान पर जगह बनाने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर क्रमश: 1207 करोड़ रुपये और 1111.7 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है। दोनों फिल्मों की तुलना में ब्रह्मास्त्र ने 500 करोड़ रुपये कम की कमाई की हैं।
फिल्म | वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
केजीएफ 2 | 1207 करोड़ रुपये |
आरआरआर | 1111.7 करोड़ रुपये |
ब्रह्मास्त्र | 416.21 करोड़ रुपये |
Connect With Us: Twitter Facebook
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…