Categories: मनोरंजन

Deepika Padukone: दीपिका मना रही 37 वां जन्मदिन, साल 2007 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भला कौन नही जानता। दीपिका बॉलीवुड का जाना-माना एक चर्चित चेहरा है। आए दिन एक्ट्रेस अपनी ड्रेसिंग सेंस और दमदार एक्टिंग की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। इनकी ज़बरदस्त एक्टिंग के दीवाने सिर्फ देश में ही नही बल्कि विदेश में भी है।

वहीं आज दीपिका के फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी ख़ुशख़बरी है। आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण आज यानि की 5 जनवरी को अपना 37वां जन्मदिन मना रही है। वहीं आज  हम दीपिका के जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर उनके जीवन से जुड़ी हुई कई बातें आपको बताएंगे। जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

Deepika Padukone

आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था, लेकिन इनका पालन-पोषण कर्नाटक की राजधानी बैंगलौर में हुआ था। इनके पिता जी का नाम प्रकाश पादुकोण है , जो कि एक बैडमिंटन खिलाड़ी है। वही इनकी माता का नाम उज्जवला पादुकोण है जो कि एक हाउसवाइफ है।

वहीं दीपिका ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत महज 9 साल की उम्र में ही कर दी थी। जिसके बाद वह कई एड और फिल्म का हिस्सा भी बनी।  उसके बाद 21 साल की उम्र में दीपिका बैंगलोर चली आई। जहा उन्हें हिमेश रेशमिया के म्यूजिक एलबम “नाम है तेरा” में  जगह मिली। उसके बाद एक्ट्रेस ने फराह ख़ान की फिल्म ओम शांति ओम से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। जिसके लिए उन्हें बेस्ट फिल्म डेब्यू का अवार्ड भी मिला।

इसके बाद से फिर एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। वहीं आप लोगों में से बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि, 2007 में आई फिल्म “ओम शांति ओम” के बाद से लेकर अब तक दीपिका 37 फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।  जिनके लिए उन्हें 52 अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

वहीं अगर हम दीपिका की आगामी फिल्म की बात करें तो उनकी अपकमिंग मूवी  “पठान” 25  जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। जिसमें शाहरुख़ के साथ दीपिका लीड रोल प्ले कर रही है।  इसके साथ ही साथ वह  “सिंघम अगेन”, फाइटर, जवान, ब्रह्मास्त्र 2 जैसी कई फिल्में में नज़र आने वाली है।

 

India News Haryana Desk

Share
Published by
India News Haryana Desk

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

9 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

10 hours ago