India News (इंडिया न्यूज़), Deepika Padukone Movie Charges, मुंबई : दीपिका और रणवीर दोनों ही फिल्म इंडस्ट्रीज में बड़ा नाम है। वे दोनों ही लगातार इंडिया के 10 सबसे वैल्युएबल सेलिबब्रिटीज की लिस्ट में बरकरार रहे हैं। द वीक के मुताबिक अभिनेत्री दीपिका हर फिल्म के लिए लगभग 12 से 15 करोड़ की फीस लेती है। दीपिका के फिल्म की एवरेज फीस 10 करोड़ से अधिक रहती है। इसके अलावा दीपिका तनिष्क, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के साथ कुछ इंटरनेशनल डिजाइनर लग्जरी ब्रांड्स की एंबैस्डर भी हैं।
वहीं, अगर उनके पति रणवीर की बात करें तो वह हर फिल्म के करीब 20 से 30 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इस हिसाब से वे अपनी पत्नी से दोगुनी फीस फिल्म के लिए लेते हैं। 2013 में आई फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला के बाद उन्होंने फिल्म बाजीराव मस्तानी में साथ काम किया। दीपिका-रणवीर ने कुछ कमर्शियल में भी साथ काम किया है। उन्होंने 6 वर्ष डेट करने के बाद बीते वर्षों 2018 में इटली में शादी की थी।
यह भी पढ़ें : Parineeti-Raghav Wedding : जानें इस दिन परिणय सूत्र में बंधने जा रहे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut on Jawan Movie : कंगना रनौत ने की शाहरुख की तारीफ, कहा ‘आपकी लगन, मेहनत और विनम्रता को नमन’
यह भी पढ़ें : Sukhee Movie Release Date : शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ 22 सितंबर को होगी प्रदर्शित