Deepika Padukone Pregnant : दीपिका बनने जा रही मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

153
Deepika Padukone Pregnant
दीपिका बनने जा रही मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
  • सितंबर में देंगी बच्चे को जन्म

India News (इंडिया न्यूज), Deepika Padukone Pregnant, मुंबई : बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हां, दीपिका मां बनने जा रही हैं। इस बात का खुलासा दंपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर किया। दीपिका सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। दीपिका ने पोस्ट शेयर कर हाथ जोड़ने वाली और बुरी नजर वाली इमोजी पोस्ट की है जिसमें लिखा है- सितंबर 2024, दीपिका-रणवीर. साथ ही इस फोटो में बच्चों के कपड़े, जूते, गुब्बारे भी दर्शाए गए हैं।

बेबी बंप छुपाती नजर आई…

बता दें कि कुछ समय पहले दीपिका बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में पहुंची थीं, जहां फैंस को उनका ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला था। वह साड़ी से अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही थीं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तब भी उनका बेबी बंप नजर आ रहा था।

2018 में हुई थी शादी

मालूम रहे कि वर्ष 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी। उनकी शादी में सिर्फ परिजन ही शामिल हुए थे। भारत वापस आने के बाद रणवीर-दीपिका ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्शन भी रखा। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहे।

यह भी पढ़ें : Sudhu Moosewala Mother Pregnant : फ‍िर गूंजेगी क‍िलकार‍ियां, IVF से मां चरण कौर देंगी अगले माह बच्‍चे को जन्‍म

यह भी पढ़ें : Shambhu Song : अक्षय कुमार का नया गाना शंभू रिलीज 

यह भी पढ़ें : Champions Of Change Award 2024 : सोनू सूद मानवीय योगदान के लिए चैंपियंस ऑफ चेंज पुरस्कार से सम्मानित