Categories: मनोरंजन

Honey Singh Documentary: हनी सिंह की लाइफ पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, अपने बर्थडे पर फैंस को दिया खास तोहफा

इंडिया न्यूज,(Documentary on the life of Honey Singh): मशहूर सिंगर और रैपर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर रैपर ने अपने फैन्स को तोहफा दिया है। हनी सिंह के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री बन रही है, जिसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। हनी सिंह की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर फैन्स के होश उड़ गए हैं।

हनी सिंह की लाइफ पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री

हनी सिंह और नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हनी सिंह स्टेज पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं और ऑडियंस उन्हें चीयर कर रही हैं। हनी सिंह कहते हैं, ‘ये जो मेरी जिंदगी ऊपर वाले ने बनाई है और इसमें जो गहराई है। जिसने मुझे आज खुद की याद दिलाई है। कुछ यही बातें मैंने बताई हैं। गुल्लक तोड़ दी मैंने अपनी। आदत छोड़ दी मैंने अपनी, मत बोलना अब हनी बीमार है मेरी डॉक्यूमेंट्री तैयार है’।

ऑस्कर अवॉर्ड विनर गुनीत मोंगा करेंगी प्रोड्यूस

रैपर हनी सिंह के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन मोजेज सिंह ने किया है और इसके निर्माता ऑस्कर अवॉर्ड विजेता गुनीत मोंगा हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह के सफर को दिखाया जाएगा कि कैसे वह कम समय में देश के सबसे बड़े रैपर बन गए। इसके बाद कैसे वह खराब सेहत के चलते अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए।

हनी सिंह ने दिए कई सुपरहिट गाने

बताते चलें कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उन्होंने 2003 में एक पंजाबी रैपर के रूप में म्यूजिक की दुनिया में धमाल मचा दिया था। ‘ब्राउन रंग’, ‘देसी कलाकार’, ‘ब्लू आईस’ जैसे सुपरहिट गाने दिए। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कई गाने गा चुके हैं। हनी सिंह अपने करियर में बहुत तेजी से आगे बढ़े और फिर साल 2015 के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से गायब हो गए। हालांकि, अब उन्होंने हनी 3.0 म्यूजिक एल्बम से वापसी की है।

यह भी पढ़ें : Divya Khosla Kumar injured : शूटिंग के दौरान घायल हुई दिव्या खोसला कुमार, फेस पर लगी चोट

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Anil Vij’s Statement : “नतीजे आने दो, हुड्डा साहब को अपनी हैसियत पता लग जाएगी” 

सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…

8 mins ago

Haryana: कांग्रेस विधायक का बेटा फिर जेल लौटा, सामने आया न्यायिक हिरासत में घूमने का मामला

India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…

48 mins ago

Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…

51 mins ago

Kumari Selja: “ना मैं, ना कोई और…”, सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…

58 mins ago