Categories: मनोरंजन

Film The Crew Shooting Begins: तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनॉन की फिल्म ‘द क्रू’ की शूटिंग शुरू

इंडिया न्यूज,(Film The Crew Shooting Begins): बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘द क्रू’ को लेकर पिछले दिनों बताया गया था कि इसमें अभिनेता दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई अपडेट आई है। दरअसल, फिल्म ‘द क्रू’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म की निर्माता रिया कपूर और एकता कपूर ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी है। बता दें कि 25 मार्च को रिया कपूर की मां सुनीता कपूर का बर्थडे होता है। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

फिल्म ‘द क्रू’ की शूटिंग हुई शुरू

रिया कपूर और एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म ‘द क्रू’ की शूटिंग शनिवार यानी 25 मार्च से शुरू हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन करने जा रहे हैं। यह तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की एक कॉमेडी फिल्म होगी। बता दें कि ये दूसरा मौका होगा जब रिया कपूर और एकता कपूर साथ काम करने जा रही हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ बनाई थी। वहीं, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ की साथ में यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ और फिल्म ‘गुड न्यूज’ में काम किया था।

सुनीता कपूर का 58वां जन्मदिन

एकता कपूर और रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट फिल्म ‘द क्रू’ के क्लैप बोर्ड की झलक दिखाई है। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, 25 मार्च को रिया कपूर की मां सुनीता कपूर अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। सुनीता कपूर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘द क्रू’ की शूटिंग शुरू हुई है

यह भी पढ़ें : Ponniyin Selvan 2 Trailer : ऐश्वर्या राय-चियान विक्रम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के ट्रेलर रिलीज की डेट आई सामने, इंतजार हुआ खत्म

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

5 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

5 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

5 hours ago