India News (इंडिया न्यूज़), Fukrey 3 Release Date, मुंबई : कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ इस साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है जिसको लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की निर्माण कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के आधिकारिक ट्विटर खाते पर ‘फुकरे 3’ की रिलीज तारीख की जानकारी दी गई।
आधिकारिक ट्विटर खाते पर लिखा गया, ‘‘ जुगाड़ू लड़के एक दिसंबर 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में और हंसी, जुगाड़ व फुकरापंती के साथ।’’ मालूम रहे कि उक्त मूवी ‘फुकरे 3’ इससे पहले 7 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।
आपको बता दे कि उक्त फिल्म चार दोस्तों हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मनजोत सिंह) और जफर (अली फजल) की कहानी है, जो आसानी से पैसे कमाने के लिए कई जुगाड़ करते हैं। फिल्म ‘फुकरे 3’ का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। फिल्म के पहले दो हिस्सों का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। इस फिल्म में स्थानीय गैंगस्टर भोली पंजाबन की भूमिका में रिचा चड्ढा और पंडित जी की भूमिका में पंकज त्रिपाठी हैं।
यह भी पढ़ें : Gadar 2 Teaser : एक बार फिर धमाल मचाने आ रही सनी और अमीषा की जोड़ी
Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने…
Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी
Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…
रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…