होम / गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कबूला सलमान खान को 2018 में की थी मारने की साजिश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कबूला सलमान खान को 2018 में की थी मारने की साजिश

• LAST UPDATED : July 14, 2022

इंडिया न्यूज, Bollywood News (Salman Khan): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिलने वाले धमकी पत्र की वजह से काफी चर्चा में रहे थे। जो बीते कुछ हफ्तों पहले उनके पिता सलीम खान (Salman Khan) को मिला था। आपको बता दें कि अभिनेता ने इस महीने ईद के दौरान अपने घर की बालकनी पर अपने फैंस का अभिवादन करने के लिए भी नहीं आए जो बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए थे। रिपोर्टों के अनुसार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जो सलमान खान के खिलाफ अपनी धमकियों और बयानों के लिए सुर्खियों में रहा है, उन्होंने 2018 में सलमान को मारने की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। (Salman Khan)

Salman Khan

पुलिस पूछताछ के दौरान बिश्नोई ने किया खुलासा

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से वर्तमान में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। इस जांच के बीच बिश्नोई कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, गैंगस्टर ने स्वीकार किया कि उसने 2018 में सलमान खान को गोली मारने के लिए अपने ग्रुप के एक सदस्य को नियुक्त किया था। हालांकि, शूटर को एक स्पष्ट लक्ष्य नहीं मिल सका क्योंकि वह पिस्तौल का उपयोग कर रहा था। (Salman Khan)

सलमान को मारने के लिए खरीदी थी राइफल

मिली जानकारी के अनुसार टीओआई ने कहा, “बिश्नोई ग्रुप के एक प्रमुख सदस्य संपत नेहरा कुछ साल पहले मुंबई गया था और वह सलमान खान को मारने के इरादे से वहां रुका था। जब 2018 में संपत नेहरा को गिरफ्तार किया गया था, तो उसने इस बारे में भी खुलासा किया था। गैंगस्टर की योजना अभिनेता सलमान खान को मारने की थी। संपत नेहरा से एक राइफल भी जब्त की गई थी जो उसने सलमान खान को मरने के लिए खरीदी थी।

Salman Khan के वकील को भी मिला धमकी पत्र 

आपको बता दें कि, पंजाबी के सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मई 2022 में गोली मार दी गई थी। घटना के कुछ दिनों बाद, सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी पत्र मिला था जिसमे लिखा था, सलमान खान का वही हाल करेंगे जो सिद्धू मूसेवाला का किया। इसी बीच मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया और उसमें बिश्नोई की संलिप्तता की पुष्टि की। इस बीच सलमान खान के वकील को भी धमकी भरा पत्र मिला है।

Salman Khan

यह भी पढ़ें: एक बार फिर से सामने आयी कटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें, शेयर करेंगी बेबी बंप की तस्वीरें?

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox