होम / Gumraah Trailer Out: आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Gumraah Trailer Out: आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

• LAST UPDATED : March 24, 2023

इंडिया न्यूज,(Gumraah Trailer Out): ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्म सितारे आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर जल्द ही अपनी फिल्म गुमराह के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म स्टार आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म गुमराह का भी धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। जो काफी रोमांचक लग रहा था। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। फिल्म के ट्रेलर में आदित्य रॉय कपूर डबल रोल निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द बुनी गई है। जिसमें दो हमशक्ल शक के घेरे में हैं। यह किरदार आदित्य रॉय कपूर ने निभाया है। साथ ही फिल्म में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में हैं। वहीं, रोनित रॉय भी एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

दर्शकों को पसंद आया गुमराह का ट्रेलर

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह को निर्देशक वर्धान केतकर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म को रिलीज होने में अब चंद ही दिन बाकी है। फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघर पहुंचने वाली है। जिसे लेकर फैंस के बीच भारी एक्साइटमेंट हैं। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में दिलचस्पी देखी जा रही है।

इन फिल्मों में बिजी हैं आदित्य रॉय कपूर

गुमराह के बाद आदित्य रॉय कपूर कुछ दिलचस्प फिल्मों में व्यस्त हैं। वह अपनी ही हिट फिल्म मलंग के दूसरे पार्ट मलंग 2 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों एक्टर के हाथ में है। जिसमें अभिनेता एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। तो क्या आप एक्टर की इन फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें : Pooja Bhatt Covid Positive : पूजा भट्ट भी कोरोना की चपेट में आई, ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT