Categories: मनोरंजन

Happy Birthday Rhea Chakraborty : सुशांत सिंह की मौत ने बदल दी रिया चक्रवर्ती की जिंदगी

इंडिया न्यूज, Bollywood News (Mumbai): बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज अपना 30वां बर्थडे मना रही हैं। रिया का जन्म 1 जुलाई 1992 को बेंगलुरु में हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पहले ये नाम शायद ही लोगों को पता था। रिया चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म से की थी। एक तेलुगु फिल्म के बाद रिया ने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया, हालांकि उन्हें यहां वह सफलता नहीं मिली, जिसकी उन्हें चाह थी। रिया अपनी जिंदगी में फिल्मों की वजह से कम बल्कि विवादों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहीं। आज हम इस आर्टिकल में आपको उनसे कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं।

फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में रणवीर के अपोजिट किरदार के लिए दिया था ऑडिशन

रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं बल्कि टीवी से की थी। साल 2009 में रिया चक्रवर्ती ने एमटीवी के शो ‘टीवीएस स्कूटी तीन दीवा’ में भाग लिया था। रिया चक्रवर्ती ये शो जीती तो नहीं लेकिन वह रनरअप जरुर रहीं। रिया ने इस शो के बाद कई शो होस्ट किए। रिया ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में रणवीर के अपोजिट अनुष्का शर्मा वाले किरदार के लिए भी ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें यशराज द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया।

सुशांत और रिया साथ में जिंदगी बिता ही रहे थे कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की पंखे से लटकी लाश मिली। सोशल मीडिया पर रिया को तमाम बातें सुनाई जाने लगीं। लगभग 1 महीने जेल में बिताने के बाद रिया को रिहा तो किया गया पर उनकी जिदंगी पहले जैसी नहीं रही। इनके हाथ से फिल्में निकल गईं और नई फिल्में मिलना भी लगभग बंद हो गईं। नतीजन कि रिया को काम की तलाश में साउथ फिल्ममेकर्स के चक्कर काटने पड़े। फिलहाल रिया अपनी जिंदगी को फिर से ट्रेक पर लाने की कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : Aryan Khan Passport Appeal: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अदालत से अपना पासपोर्ट वापस लेने का किया आग्रह

रिया चक्रवर्ती के फ़िल्मी करियर की शुरुआत हुई इस मूवी से

रिया चक्रवर्ती ने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत टीवी से की इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘तुनीगा-तुनीगा में काम किया। साल 2013 में रिया ने हिंदी फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया, लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इस फिल्म के बाद वह सोनाली केबल, दोबारा, हाफ गर्लफ्रेंड, बैंक चोर, जलेबी जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रही, लेकिन अपने लम्बे 10 साल के करियर के बाद भी उन्हें वह सफलता नहीं मिली, जिसका उन्हें इंतजार है। उनकी बड़े परदे पर आखिरी फिल्म 2021 में आई अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर चेहरे थी।

अगस्त 2020 में NCB ने केस दर्ज किया और 8 सितम्बर 2020 को रिया को अरेस्ट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का पासपोर्ट जमा कर लिया गया था और उनके बैंक खाते और फिक्स डिपोजिट भी फ्रीज कर दिए गए थे। इन सबको रिया ने अपने ऊपर अन्याय बताया था और कहा था कि उनके साथ बिना वजह इतना सब किया गया।

रिया चक्रवर्ती की फ्लॉप फ़िल्में

साल 2017 में अभिनेत्री ने रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय के साथ अपनी किस्मत आजमाई। वह बैंक डकैती पर आधारित फिल्म ‘बैंक चोर’ में नजर आईं। रिया चक्रवर्ती की ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई। अगले साल 2018 में वह रोमांटिक ड्रामा फिल्म जलेबी में नजर आईं। रिया चक्रवर्ती के करियर की ये भी फिल्म फ्लॉप साबित हुई। सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद 2021 में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री की चेहरे फिल्म रिलीज हुई, ये भी फ्लॉप हो गई।

महेश भट्ट के साथ पोस्ट हुई तस्वीरें बुरी तरह ट्रोल

रिया चक्रवर्ती का नाम सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही नहीं जुड़ा, बल्कि इससे पहले भी उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। जहां एक तरफ रिया चक्रवर्ती का नाम आदित्य रॉय कपूर से जुड़ा तो वही निर्माता महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया था।

सुशांत की मौत के बाद अभिनेता राजीव ने शेयर की थी तस्वीर

अब तक अपने करियर के 10 साल में रिया चक्रवर्ती एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रिया की जिंदगी भी विवादों से भरी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेता राजीव ने रिया के साथ अपनी काफी क्लोज तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मिनटों में ये तस्वीर आग की तरह फैल गई थी और रिया को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। काफी आलोचनाओं के बाद उन्होंने ये तस्वीरें डिलीट कर दी थीं।

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों रुपये, बड़ी संख्या में बिके ओटीटी राइट्स

Connect With Us: Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान , कर दिए कई बड़े दावे

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान ,…

10 mins ago

Haryana Election : हरियाणा में AAP पर ही चल गया झाडू, खाता तक नहीं खुलवा सकी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Results 2024 Updates : हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर…

19 mins ago

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान…

48 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या हैं कांग्रेस के हाल ?

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या…

56 mins ago