Categories: मनोरंजन

Janhvi Kapoor reached Tirupati Balaji : जान्हवी कपूर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी पहुंचीं

इंडिया न्यूज़,(Janhvi Kapoor reached Tirupati Balaji with boyfriend Shikhar Pahariya): बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी झवानी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। जाह्नवी कपूर अक्सर प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहती हैं। पिछले काफी समय से सभी की निगाहें उनकी लव लाइफ पर हैं। जाह्नवी कपूर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में एक्ट्रेस तिरुपति बालाजी मंदिर में मत्था टेकती नजर आ रही हैं। सामने आए एक वीडियो में जाह्नवी अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरे वीडियो में उनके साथ कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया नजर आ रहे हैं।

जाह्नवी के ट्रेडिशनल लुक ने जीता दिल

3 अप्रैल की सुबह जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी और शिखर पहाड़िया के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी पहुंचीं। इस दौरान खुशी और जाह्नवी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। जाह्नवी कपूर इस दौरान पिंक और ग्रीन लहंगे में नजर आईं। खुशी कपूर भी अपनी बहन की तरह तैयार हुईं। वह लाल और हरे रंग के लहंगे में नजर आईं। सोशल मीडिया पर खुशी और जाह्नवी का ट्रेडिशनल अवतार देख हर कोई खुश हो रहा है। वैसे जाह्नवी कपूर हमेशा से ट्रेडिशनल लुक में दिल जीतती आई हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

फिल्म धड़क से फिल्मी दुनिया में एंट्री मारने वाली जाह्नवी कपूर ने कम समय में ही अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है। गुंजन सक्सेना दि कार्गिल गर्ल, रूही और मिली जैसी फिल्मों में काम करके जाह्ववी कपूर ने साबित कर दिया है कि उनकी रग-रग में बॉलीवुड समाया हुआ है। जाह्नवी कपूर के खाते में कई फिल्में हैं जोकि जल्द ही सिनेमाघरों में भी दस्तक देंगे। जाह्नवी कपूर फिल्म बवाल में वरुण धवन संग नजर आएंगी। साथ ही वह अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में भी दिखाई देंगी। हाल ही में उनकी एंट्री जूनियर NTR की फिल्म NTR 30 में भी हुई है। इसी के साथ जाह्नवी कपूर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में भी लीड रोल निभाती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें : Bholaa Box Office Collection : अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ बॉक्स ऑफिस पर कर रही है धमाकेदार कमाई

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Nuh Accident News : एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दशहरा का मेला देख कर लौट रहे थे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Accident News : जिला के पुन्हाना से दशहरे का…

3 mins ago

Himachal News : शिमला में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार दो की मौत, एक घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Himachal News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर चक्कर…

16 mins ago

Part Time Jobs के नाम पर युवक से ठगे 2 लाख 31 हजार रुपए, व्हाट्सएप पर आया था मैसेज

टास्क गलत होने की बात कहकर रुपए भरवाता रहा ठग, एफआईआर दर्ज India News Haryana…

28 mins ago