होम / Kareena Kapoor Saif Ali Khan Vacation Photo: करीना कपूर ने स्विट्जरलैंड से शेयर की फैमिली फोटो, तैमूर लॉलीपॉप खाते नजर आए

Kareena Kapoor Saif Ali Khan Vacation Photo: करीना कपूर ने स्विट्जरलैंड से शेयर की फैमिली फोटो, तैमूर लॉलीपॉप खाते नजर आए

• LAST UPDATED : December 29, 2022

इंडिया न्यूज, (Kareena Kapoor Saif Ali Khan Switzerland Vacation Photo): करीना कपूर खान पति सैफ अली खान और बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ स्विट्जरलैंड में फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही हैं। बेबो ने स्विट्जरलैंड में भी क्रिसमस मनाया। वहीं अब एक्ट्रेस वेकेशन से अपनी नई तस्वीर शेयर कर लाइमलाइट बटोरती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस फैमिली फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

करीना कपूर ने शेयर की ‘फैमिली तस्वीर’

करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने पति और बच्चों के साथ लकड़ी पर बैठी नजर आ रही हैं। ब्लैक जैकेट में सैफ और करीना ट्यूनिंग करते नजर आए। वहीं तैमूर कुछ खा रहा है और जेह दोनों हाथ आगे करके कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं।

कैप्शन ने खींचा ध्यान

करीना कपूर खान ने स्विट्जरलैंड वेकेशन से इस पिक्चर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है,’काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 29-12-2022…टिम के मुंह में वह क्या है? स्ट्रॉबेरी लॉलीपॉप कोई?’ बताते चलें कि बेबो स्विट्जरलैंड में ही न्यू ईयर भी सेलिब्रेट करने वाली हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। जोया अख्तर ने कमेंट सेक्शन में कई रेड हार्ट वाला इमोजी बनाया है।

करीना कपूर और सैफ अली खान की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर पिछली बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब करीना कपूर The Devotion of Suspect X के हिंदी वर्जन में नजर आएंगी। वहीं, सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें : TRP list of this week: किस शो ने जीती TRP की जंग, जानिए अपने फेवरेट सीरियल का हाल?

यह भी पढ़ें : Anant Ambani engaged with Radhika Merchant: अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट संग की सगाई, सामने आई तस्वीरें

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox